लखीमपुर खीरी में हुई घटना

सत्यवार्ता। लखीमपुर खीरी ज़िले के धौरहरा रेंज के बबुरी इलाके में मंगलवार को एक हैरान कर देने वाली घटना घटी, जब एक युवक की तेंदुए से आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
बताया जा रहा है कि युवक धौरहरा रेंज के बबुरी गांव के पास एक ईंट भट्टे पर शराब पी रहा था, तभी अचानक एक तेंदुआ खेतों से निकलकर उस पर झपट पड़ा।
लेकिन युवक ने हिम्मत और दिलेरी दिखाते हुए तेंदुए को कई मिनट तक दबोच कर रखा!
घटना के दौरान भीड़ जुट गई और लोगों ने ईंट-पत्थर से तेंदुए पर हमला बोल दिया। अंततः तेंदुआ युवक की पकड़ से छूटकर भाग निकला और उल्टे युवक को दौड़ाने लगा! युवक ने किसी तरह से जान छुड़ाई।
📍 यह इलाका दुधवा टाइगर रिजर्व के बफर जोन में आता है, जहां अक्सर वन्यजीवों की आवाजाही देखी जाती है।
🦁 तेंदुए को टहारा गांव के पास खेतों में देखा गया था, जिसके बाद यह हमला हुआ।