Home ताजा ख़बरें ईरान का अमेरिकी सैन्य अड्डों पर हमला

ईरान का अमेरिकी सैन्य अड्डों पर हमला

मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर: ईरान ने क़तर स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे पर दागीं मिसाइलें.

तीसरे विश्व युद्ध की आहट

दोहा/तेहरान, विशेष संवाददाता — पश्चिम एशिया में संकट गहराता जा रहा है। ईरान द्वारा शुरू किए गए ऑपरेशन Fatah’s Blessing के तहत मिडिल ईस्ट में विभिन्न अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल हमले किए गए।

सबसे चौंकाने वाला हमला क़तर के दोहा स्थित अल-उदीद एयरबेस पर हुआ, जहाँ ईरान समर्थित लड़ाकों द्वारा 6 मिसाइलें दागी गईं। पूरे क्षेत्र में एयर रेड सायरन बज उठे, जिससे लोगों में भारी दहशत फैल गई।

ईरान का दावा है कि —

  • उसने कुल 10 बैलिस्टिक मिसाइलें अमेरिकी ठिकानों पर दागी हैं,
  • हमला “विनाशकारी” था,
  • और वह किसी भी प्रतिक्रिया का मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार है।

वहीं क़तर सरकार ने एक बयान में कहा कि हमले को सफलतापूर्वक निष्प्रभावी किया गया और किसी बड़े नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है।

https://satyawarta.com/wp-content/uploads/2025/06/shivaydv143_584p_20250623_232404.mp4

विशेष जानकारी:

  • अल-उदीद एयरबेस में कुछ विमानों का ट्रांसफर पहले से जारी था, जिससे बड़े सैन्य नुकसान से बचाव हो गया।
  • हमले के बाद क़तर, कुवैत, यूएई और बहरीन ने सतर्कता के तहत हवाई क्षेत्र अस्थायी रूप से बंद कर दिए हैं।

उधर, अमेरिका की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, जिससे अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा विशेषज्ञों और सहयोगी देशों के बीच चिंता और असमंजस की स्थिति बन गई है।

हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने निकट सहयोगियों के साथ सिचुएशन रूम में आगे की रणनीति पर मंथन करने लगे हैं और इसे एक आपातकालीन स्थिति की तरह देखा जा रहा है.

https://satyawarta.com/wp-content/uploads/2025/06/pankajns143_1280p_20250623_234210.mp4
सायरन बजते ही अफरा तफरी मे भागते लोग

विश्लेषकों का मानना है कि यह हमला अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव को नई ऊंचाई पर ले जा सकता है। क्षेत्रीय स्थिरता के लिए आने वाले घंटे बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।


Exit mobile version