
आईएमडी के मुताबिक, शनिवार सुबह सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस और पालम में 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पू र्वानुमान लगाया है कि 10 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान गिरकर 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सर्दियों की शुरुआत के साथ, दिल्ली में शुक्रवार की रात अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा, तापमान गिरकर 7.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार की सुबह जहां मौसम ठंडा रहा, वहीं धुंध की एक मोटी परत ने फिर से राजधानी को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे हवा की गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में बनी हुई है।
आईएमडी के मुताबिक, शनिवार सुबह सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस और पालम में 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पूर्वानुमान लगाया है कि 10 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान गिरकर 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।