Home ताजा ख़बरें पीएम मोदी आज वाजपेयी की 100वीं जयंती पर केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना...

पीएम मोदी आज वाजपेयी की 100वीं जयंती पर केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना की आधारशिला रखेंगे













पीएम मोदी बुधवार, 25 दिसंबर को खजुराहो में देश की पहली केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना की आधारशिला रखेंगे। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल भी मौजूद रहेंगे। खजुराहो मेला ग्राउंड में होगा आयोजन.
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खजुराहो में देश की पहली केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना की आधारशिला रखेंगे. प्रधानमंत्री बुधवार दोपहर 12.10 बजे खजुराहो पहुंचेंगे और 2.20 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। खजुराहो मेला मैदान में होने वाले कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल भी मौजूद रहेंगे. परियोजना के मूर्त रूप लेने पर बुन्देलखण्ड को जल संकट से राहत मिलेगी और रोजगार के लिए पलायन भी कम होगा।
अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में जारी होंगे टिकट और सिक्के
पीएम मोदी देश की पहली ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सोलर परियोजना का भी उद्घाटन करेंगे और 1,153 अटल ग्राम सुशासन भवनों के लिए भूमि पूजन करेंगे। वह अटल बिहारी वाजपेयी की याद में एक डाक टिकट और सिक्का भी जारी करेंगे.
Exit mobile version