पीएम मोदी ने एशियन गेम्स में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों से की मुलाकात, जानें क्या हुई बात?

[ad_1]

PM Modi On Asian Games: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (10 अक्टूबर 2023) को एशियन गेम्स में शामिल हुए भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने एशियन गेम्स में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई दी.

पीएम मोदी ने खिलाड़ियों से बात करते हुए कहा, ”मैं आप सभी का 140 करोड़ भारतीयों की ओर से स्वागत करता हूं. आपकी मेहनत और सफलताओं से देश में उत्सव का माहौल बना है.”

प्रधानमंत्री ने एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन को देश की सफलता से जोड़ा. उन्होंने कहा, ”एशियन गेम्स में भारत की मेडल टैली देश की सफलता को दर्शाती है. ये एशियन गेम्स में भारत का आज तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है और मैं निजी तौर पर इस बात से संतुष्ट हूं कि हम बिल्कुल सही ट्रैक पर जा रहे हैं.”

[ad_2]