Home ताजा ख़बरें पाकिस्तान के क्वेटा में बम धमाके के बाद की फायरिंग, हमले में...

पाकिस्तान के क्वेटा में बम धमाके के बाद की फायरिंग, हमले में 10 लोगों की मौत, 32 घायल

Pakistan Quetta Blast: पीओके में प्रदर्शन के बाद अब पकिस्तान के बलूचिस्तान में बम धमाके की खबर आ रही है। यहां क्वेटा में पाकिस्तानी सेना को निशाना बनाया गया। हमले में तीन पुलिसकर्मियों सहित 10 लोग मारे गए हैं। करीब 32 लोग घायल हुए हैं।

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा शहर में धमाका, दस लोगों की मौत। सोशल मीडिया

Pakistan Quetta Blast: पीओके में प्रदर्शन के बाद अब पकिस्तान के बलूचिस्तान में बम धमाके की खबर आ रही है। यहां क्वेटा में पाकिस्तानी सेना को निशाना बनाया गया। हमले में तीन पुलिसकर्मियों सहित 10 लोग मारे गए हैं। करीब 32 लोग घायल हुए हैं।

Pakistan Quetta Blast: पाकिस्तान के क्वेटा शहर के पूर्वी हिस्से में मंगलवार (30 सितंबर) को फ्रंटियर कॉर्प्स मुख्यालय के पास बम से धमाका किया गया। इसके बाद गोलीबारी हुई। इसमें कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 32 लोग घायल हो गए। इस विस्फोट से आसपास के इलाकों में कई इमारतों की खिड़कियों के शीशे टूट गए। धमाके के बाद गोलियां चलने से लोगों में दहशत फैल गई।

पाकिस्तानी सेना और प्रमुख प्रतिष्ठानों को निशाना

बलूचिस्तान की प्रांतीय राजधानी क्वेटा के जरघुन रोड पर स्थित पाकिस्तानी सेना और प्रमुख प्रतिष्ठानों को निशाना बनाकर यह विस्फोट किया गया। बलूचिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री बख्त मुहम्मद काकर ने पाकिस्तानी अखबार डॉन डॉट कॉम को बताया कि मंगलवार को क्वेटा के जरघून रोड पर हुए बम विस्फोट में कम से कम 10 लोग मारे गए और 32 घायल हो गए हैं। काकर ने कहा, “32 घायलों को सिविल अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया है।”

राजधानी भर के अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित

स्वास्थ्य सचिव मुजीबुर रहमान के अनुसार, विस्फोट के बाद बलूचिस्तान स्वास्थ्य विभाग ने राजधानी भर के अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित कर दिया है। रहमान के एक बयान में कहा गया है, “क्वेटा सिविल अस्पताल, बलूचिस्तान मेडिकल कॉलेज (BMC) अस्पताल क्वेटा और ट्रॉमा सेंटर में इमरजेंसी घोषित कर दिया गया है। सभी सलाहकारों, डॉक्टरों, फार्मासिस्टों, स्टाफ नर्सों और पैरामेडिकल कर्मचारियों को अस्पतालों में मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है।”

किसी भी आतंकी समूह ने घटना की जिम्मेदारी नहीं ली

बलूचिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री बख्त मुहम्मद काकर और स्वास्थ्य सचिव मुजीब-उर-रहमान के निर्देश पर बीएमसी अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में इमरजेंसी की चेतावनी जारी की गई है। प्रांतीय स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सभी सलाहकारों, डॉक्टरों, फार्मासिस्टों, नर्सों और पैरामेडिक्स को घायलों की बढ़ती संख्या से निपटने के लिए इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात किया गया है। फिलहाल, किसी भी आतंकी समूह ने घटना की तत्काल जिम्मेदारी नहीं ली है।

यह भी पढ़ें:

सुरक्षा बलों ने चार आतंकवादियों को मार गिराया

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे आतंकवादी हमला बताया। बलूचिस्तान सरकार के एक्स अकाउंट से किए गए एक पोस्ट में उनके हवाले से कहा गया, “घटना के बाद सुरक्षा बलों ने त्वरित और प्रभावी जवाबी कार्रवाई करते हुए चार आतंकवादियों को मार गिराया।” उन्होंने कहा, “आतंकवादी कायराना हरकतों से देश के संकल्प को कमजोर नहीं कर सकते। जनता और सुरक्षा बलों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। हम बलूचिस्तान को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02

Exit mobile version