Russia Earthquake: अमेरिकी प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने निकटवर्ती तटीय इलाकों में सुनामी की संभावित खतरनाक लहरों को लेकर अलर्ट जारी किया था। लेकिन कई घंटे बाद कहा कि खतरा टल गया है।
Russia Earthquake: एक बार फिर एक शक्तिशाली भूकंप ने रूस को दहलाकर रख दिया है। रूस के सुदूर पूर्वी कामचटका प्रायद्वीप के तट पर शुक्रवार, 19 सितंबर के तड़के 7।8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिससे इमारतें हिल गईं और अधिकारियों को सुनामी की चेतावनी जारी करनी पड़ी। न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार सुनामी की चेतावनी को बाद में हटा लिया गया।

कामचटका के तट पर दस किलोमीटर गहराई पर था केंद्र
एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया कि इस भूकंप का केंद्र इस क्षेत्र की राजधानी पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की से 128 किलोमीटर (80 मील) पूर्व में और 10 किलोमीटर (छह मील) की गहराई पर आया था। वहीं दूसरी तरफ रूस की सरकारी भूभौतिकीय विभाग की स्थानीय शाखा के अनुसार भूकंप की तीव्रता 7।4 थी। इसने कम से कम भूकंप के पांच झटकों की सूचना दी।
इस रिपोर्ट के अनुसार क्षेत्र के गवर्नर व्लादिमीर सोलोडोव ने टेलीग्राम पर कहा, “आज की सुबह एक बार फिर कामचटका निवासियों की मजबूती का परीक्षण कर रही है। फिलहाल नुकसान की कोई खबर नहीं है। मैं सभी से शांत रहने की अपील करता हूं।”
सुनामी का अलर्ट जारी करने के बाद हटाया
अमेरिकी प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने निकटवर्ती तटीय इलाकों में सुनामी की संभावित खतरनाक लहरों को लेकर अलर्ट जारी किया था। लेकिन कई घंटे बाद कहा कि खतरा टल गया है। गौरतलब है कि जुलाई में ही इस क्षेत्र के तट पर 8।8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था जिसके कारण सुनामी आई। इससे तटीय गांव का एक हिस्सा समुद्र में बह गया और जापाने से लेकर अमेरिका तक, प्रशांत क्षेत्र में सुनामी की चेतावनी फैल गई।
यह भी पढ़ें:
- 30 अक्टूबर को होगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, फ्री वाईफाई, लाईब्रेरी के साथ-साथ मिलेंगी ये सुविधाएं
- नोएडा एयरपोर्ट के रनवे से घरेलू और कार्गो विमान सेवा को मिली मंजूरी, बस डीजीसीए की अनुमति का इंतजार
- एशिया कप में दोबारा टीम इंडिया के सामने पाकिस्तान, यूएई को हारकर सुपर-4 में पहुंचा पाक
यहां बार-बार शक्तिशाली भूकंप क्यों आता है?
कामचटका प्रायद्वीप एक टेक्टोनिक बेल्ट पर स्थित है जिसे रिंग ऑफ फायर के नाम से जाना जाता है। यह प्रशांत महासागर के अधिकांश हिस्से को घेरे हुए है, और भूकंपीय गतिविधि के लिए एक हॉटस्पॉट है। यही वजह है कि इस क्षेत्र में बार-बार शक्तिशाली भूकंप आते हैं।
सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02