Home ताजा ख़बरें आजम खान के स्वागत में पहुंचे सपाइयों के 73 वाहनों का कटा...

आजम खान के स्वागत में पहुंचे सपाइयों के 73 वाहनों का कटा चालान, सरकार का रुख सख्‍त

azam khan bail: सीतापुर जेल से आज़म खान की रिहाई के दौरान भी प्रशासन सख्त रहा। किसी भी सपा नेता या कार्यकर्ता को जेल परिसर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई। पुलिस ने 73 वाहनों का चालान किया और उन पर जुर्माना लगाया। अखिलेश यादव ने इस कार्रवाई को लेकर भाजपा सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाया है।

बेटे के साथ सीतापुर जेल से निकलते आजम खान। सोशल मीडिया

azam khan bail: सीतापुर जेल से आज़म खान की रिहाई के दौरान भी प्रशासन सख्त रहा। किसी भी सपा नेता या कार्यकर्ता को जेल परिसर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई। पुलिस ने 73 वाहनों का चालान किया और उन पर जुर्माना लगाया। अखिलेश यादव ने इस कार्रवाई को लेकर भाजपा सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाया है।

azam khan bail: पूर्व मंत्री आजम खान को लेकर सरकार का रुख आगे भी सख्त रहने वाला है। यह रिहाई के दौरान प्रशासन की सख्ती से साफ हो गया है। प्रशासन ने एक भी नेता और सपा कार्यकर्ता को जेल परिसर में पैर नहीं रखने दिया। सपा कार्यकर्ताओं के 73 वाहनों को चालान भी किया गया। सपा जिलाध्यक्ष छत्रपाल यादव, विधायक अनिल वर्मा सहित रामपुर, मुरादाबाद व शाहजहांपुर से समर्थक मंगलवार सुबह से ही जेल परिसर के आसपास एकत्र हो गए थे, लेकिन पुलिस ने किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी।

एक लाख 54 हजार रुपये का जुर्माना

रामपुर से बड़ी संख्या में आजम के समर्थक सीतापुर पहुंचे थे। इसके चलते जेल रोड पर यातायात प्रभावित हो रहा था। सड़क पर बेतरतीब वाहन खड़े किए गए थे। सीओ सिटी विनायक गोपाल भोसले के निर्देश पर यातायात निरीक्षक फरीद अहमद ने 73 वाहनों के चालान किए। एक लाख 54 हजार रुपये का जुर्माना भी किया गया।

यह भी पढ़ें:

अखि‍लेश यादव ने साधा न‍िशाना

वहीं, मुरादाबाद की सांसद रुचि वीरा को कारागार जाते समय पुलिस ने रोक लिया। इस पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ में कहा कि भाजपा सरकार में हर स्तर पर भेदभाव हो रहा है। सीतापुर में सपा का झंडा लगी गाड़ियों का चालान कर दिया गया। सपा का झंडा लगी गाड़ी अगर पार्किंग में भी खड़ी होती है तो भी सरकार चालान करवा देती है।

आजम की रिहाई पर बोले सांसद चंद्रशेखर

आजम खान की रिहाई पर नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा, “मैं न्यायपालिका को बहुत धन्यवाद दूंगा, उनके लिए मंगलकामनाएं करूंगा। जो जेल में रहता है उसी को जेल का एहसास होता है। मैंने 16 महीने जेल में बिताए हैं। आजम खान पर भी कई मुकदमें हुए हैं, उनका सबसे बड़ा अपराध है कि उन्होंने यूनिवर्सिटी बनाई है। अगर वे यूनिवर्सिटी नहीं बनाते तो शायद इतनी बड़ी कार्रवाई इनके खिलाफ नहीं होती।

सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02

Exit mobile version