Pakistani Drone In Sri Ganganagar With Pistol Magzine India-Pakistan Border

[ad_1]

Pakistani Drone: पाकिस्तान सीमा पर अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. अब तक पाकिस्तान भारत में आतंकियों को भेजने का काम करता था. मगर अब पाकिस्तान ने भारत में हथियारों और ड्रग्स की सप्लाई के लिए ड्रोन का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है. राजस्थान के श्रीकरणपुर में अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर के नजदीक पाकिस्तानी ड्रोन मिला है. सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने इस ड्रोन को अपने कब्जे में लिया है. इस ड्रोन से दो पैकेट बरामद हुए हैं. 

भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे इस इलाके में रविवार (1 अक्टूबर) को बीएसएफ एक संदिग्ध ड्रोन मिला. इस ड्रोन में दो पैकेट अटैच किए गए थे, जिसमें से एक पैकेट में आठ राउंड सहित एक पिस्टल और मैगजीन मिली है. जबकि दूसरे पैकेट में ड्रग्स होने की आशंका जताई जा रही है. ड्रोन मिलने के बाद बीएसफ और पुलिस के जरिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है. बताया गया है कि ये अभियान हेरोइन की डिलीवरी लेने आए तस्करों के संदेह में चलाया जा रहा है. 

ड्रोन के जरिए हो रही हथियारों-ड्रग्स की तस्करी

दरअसल, पाकिस्तान की ओर से इन दिनों हथियारों, गोला-बारूद और ड्रग्स को भारत में पहुंचाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है. राजस्थान, पंजाब से लेकर जम्मू-कश्मीर तक भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगातार पाकिस्तानी ड्रोन पकड़े जा रहे हैं. बीएसएफ को लगातार इन ड्रोन्स पर नजर रखनी पड़ रही है, ताकि ये भारतीय सुरक्षा के लिए खतरा न बन जाएं. पाकिस्तानी ड्रोन के पकड़े जाने के सबसे ज्यादा मामले पंजाब में सामने आ रहे हैं. 

बॉर्डर पर लगेगा एंटी-ड्रोन सिस्टम

वहीं, सरकार ने भी अब अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ड्रोन की बढ़ती गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए नया सिस्टम लाने की तैयारी कर ली है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले हफ्ते ऐलान किया था कि एंटी-ड्रोन सिस्टम को अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर तैनात किया जाएगा, ताकि बॉर्डर की सुरक्षा मजबूत हो सके. उन्होंने कहा कि सरकार सीमाओं पर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है. जल्द ही देश की सीमाओं पर एंटी-ड्रोन सिस्टम तैनात किए जाएंगे. 

यह भी पढ़ें: तरनतारन के गांव के खेतों से पाकिस्तानी ड्रोन किया गया बरामद, पुलिस और बीएसएफ ने चलाया सर्च ऑपरेशन

[ad_2]