H D Kumaraswamy Says No JDS MLA Going To Quit And Join Congress In Karnataka

[ad_1]

Karnataka Politics: जनता दल सेक्यूलर (JDS) के कर्नाटक अध्यक्ष एचडी कुमारस्वामी ने बुधवार (8 नवंबर) को पार्टी के विधायकों पर भरोसा जताया. उन्होंने दावा किया कि उनमें से कोई भी कांग्रेस में नहीं जाएगा. उनका बयान ऐसे समय में आया है, जब सत्तारूढ़ कांग्रेस ने हाल ही में यह दावा किया था कि जेडीएस के कुछ विधायक उनकी पार्टी में शामिल हो सकते हैं.

पूर्व मुख्यमंत्री ने बीजेपी के ‘ऑपरेशन लोटस’ को लेकर कांग्रेस के लगाए आरोपों पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी पर कैसे सवाल उठा सकती है, जबकि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार सहित उसके अपने नेता बीजेपी और जेडीएस के विधायकों और नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने के दावे कर रहे हैं.

बैठक में शामिल हुए 18 विधायक
पार्टी के विधायकों के कांग्रेस में शामिल होने की खबरों के बीच जेडीएस ने पार्टी मुख्यालय में विधायकों और पार्टी नेताओं की एक बैठक बुलाई और एकजुट रहने का संदेश दिया. मीटिंग से पहले सभी विधायक हसनांबा मंदिर भी गए और पूजा-अर्चना की. बैठक में 19 विधायकों में से 18 विधायक शामिल हुए.  

‘कोई नहीं छोड़ेगा पार्टी’
बैठक में केवल शरणगौड़ा कंदाकुर शामिल नहीं हुए. कंदाकुर गुरमिटकल से विधायक हैं. बैठक को लेकर कुमारस्वामी ने कहा, “पार्टी में कोई भी ऐसा शख्स नहीं है, जो असंतुष्ट हो और कांग्रेस सरकार के प्रलोभन में आकर पार्टी छोड़ना चाहता हो.”
 
उन्होंने दावा किया कि सरकार की नफरत की राजनीति के बावजूद अपने निर्वाचन क्षेत्रों में विकास का समर्थन नहीं करने को लेकर हमारा कोई भी विधायक कांग्रेस के दबाव में पार्टी नहीं छोड़ेगा.

शरणगौड़ा कंदाकुर ने कही ये बात
इस बीच बीजेपी-जेडीएस गठबंधन से नाखुश कंदाकुर ने बेंगलुरु में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वह पार्टी की बैठक में शामिल नहीं हुए, क्योंकि उन्हें बेंगलुरु में एक समिति की बैठक में भाग लेना था. उन्होंने बताया कि उन्होंने बैठक में शामिल न होने के बारे में पार्टी को पहले ही सूचना दे दी थी.

जब उनसे पूछा गया कि क्या वह पार्टी से असंतुष्ट हैं तो विधायक ने कहा, “ऐसी कोई बात नहीं है. अगर है भी तो ऐसी बात मीडिया के सामने साझा नहीं की जा सकती…मैं बीजेपी के साथ गठबंधन पर अपनी नाखुशी पहले ही नेतृत्व से साझा कर चुका हूं.”

यह भी पढ़ें- ‘कोई शर्म नहीं है उनको…’, पीएम मोदी का नीतीश कुमार और इंडिया गठबंधन पर वार

[ad_2]