ICC World Cup 2023 India Vs Australia final match live updates reaction wishes Ahmedabad Gujarat

[ad_1]

ICC World Cup 2023 India Vs Aus: क्रिकेट विश्व कप का फाइनल मुकाबला रविवार (19 नवंबर 2023) को होना है. देश भर के क्रिकेट प्रेमी इस दिन यह उत्सव मनाने के लिए अहमदाबाद पहुंच रहे हैं. इस मौके पर देश भर के दिग्गज नेता देश के खिलाड़ियों को सभी राजनीतिक आग्रहों से मुक्त होकर जीत की शुभकामनाएं दे रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी. 

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने भारतीय टीम को शनिवार को शुभकामनाएं दीं और कहा कि खेल ने हमेशा लिंग, क्षेत्र, भाषा, धर्म एवं वर्ग से परे देश को एकजुट किया है. अहमदाबाद में 2023 विश्व कप क्रिकेट फाइनल में भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा. गांधी ने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘प्रिय टीम इंडिया, मैं इस विश्व कप के दौरान आपके अविश्वसनीय प्रदर्शन और उत्कृष्ट टीमवर्क के लिए सबसे पहले आपको बधाई देकर शुरुआत करना चाहूंगी.

आपने देश का नाम लगातार रौशन किया है और हमें सामूहिक रूप से खुश एवं गौरवान्वित होने का कारण दिया है. और अब जब आप इस साल फाइनल मैच के मुकाबले के लिए तैयार हैं, तो पूरा देश आपका समर्थन कर रहा है. मैं आपको शुभकामनाएं देती हूं. आपके पास विश्व विजेता बनने के लिए आवश्यक क्षमताएं हैं. टीम इंडिया को शुभकामनाएं. जय हिंद.’’

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी दी बधाई
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, लगातार हमारी टीम जीत रही है. मैं बैट्समैन को शुभकामनाएं देना चाहुंगा लेकिन विशेषकर मैं बॉलर्स को भी बहुत बधाईयां देना चाहुंगा कि उन्होंने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है. उन्होंने कहा, पूरे देश के लोगों को उम्मीद है कि इस बार भारत वर्ल्ड कप जीतेगा और वह वह वर्ल्ड कप जीतती रहेगी.

हरदीप सिंह पुरी ने कहा, हमारे खिलाड़ी बहुत अच्छी फार्म में हैं, एक जो जीतने वाली स्प्रिट है वो उनमें है. पूरे देश के नागरिक यह विश्वास करते हैं कि रविवार को उनकी परफार्मेंस रहे और वह वर्ल्ड कर जीत कर लेकर आएं.

 ये भी पढ़ें: Israel-Hamas War Updates: 30 हजार लोगों ने घेरा नेतन्याहू का ऑफिस, इजरायल ने दो स्कूलों पर किया हमला, दर्जनों की मौत

[ad_2]