Rajasthan Assembly Elections 2023 PM Narendra Modi Public Meeting In Sagwara Rajasthan

[ad_1]

Rajasthan Election 2023 News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर बीजेपी प्रत्याशियों के लिए वोट मांगने राजस्थान पहुंचे. बुधवार (22 नवंबर) को सागवाड़ा डूंगरपुर में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे पीएम ने इस इलाके से अपना खास रिश्ता बताते हुए कांग्रेस और अशोक गहलोत सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा जिस धरती को सटीक भविष्यवाणी के लिए मावजी महराज को आशीर्वाद मिला है, वहां साफ-साफ दिख रहा है कि भाजपा आ रही है.

उन्होंने कहा, “मैं मावजी महाराज को प्रणाम करते हुए एक भविष्यवाणी करने की हिम्मत कर रहा हूं. मेरी ये भविष्यवाणी है कि इस बार ही नहीं, बल्कि राजस्थान में कभी भी अशोक गहलोत की सरकार नहीं बनेगी. मावजी महराज की धरती से बोला गया शब्द कभी गलत नहीं हो सकता है.”

‘कांग्रेस ने हर सरकारी भर्ती में घोटाला किया है’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, “कांग्रेस को लेग जहां भी वोट मांगने जा रहे हैं, वहां उन्हें एक ही जवाब मिल रहा है. लोग कहते हैं- गहलोत जी आपको वोट नहीं मिलेगा. अब तो यह बात सोशल मीडिया पर भी खूब चल रही है. बच्चे भी इस पर वीडियो बना रहे हैं. उन्होंने आगे कहा, यह क्षेत्र कांग्रेस के कुशासन का बहुत शिकार हुआ है. कांग्रेस सरकार ने राजस्थान में हर सरकारी भर्ती में घोटाला किया है. कांग्रेस के नेताओं और उनके परिचितों के बीच ऐसा कारोबार है कि उनके बच्चे अफसर बन गए, लेकिन आपके बच्चे बाहर कर दिए गए. जिन्होंने आपके बच्चों के भविष्य को बेकार किया, उन्हें चुन-चुनकर राजस्थान से बाहर करना होगा.”

बीजेपी के अलावा किसी को भी वोट न देने की अपील की

मोदी ने आगे कहा, “कांग्रेस के पाले हुए पेपर लीक माफिया ने राजस्थान के युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया है. आज जो कांग्रेस के नेताओं के यहां छापे में निकल रहा है. आज जो लॉकरों से सोने की ईंटें निकल रहीं हैं, काले कारनामों की लाल डायरी. ये लाल डायरी के जो पन्ने खुल रहे हैं, वो कांग्रेस सरकार की काली सच्चाई है. लोकतंत्र ने आपको ये कुशासन वाली कांग्रेस सरकार को बदलने का मौका दिया है. इस मौक को न जान दें. आपका एक वोट भी बीजेपी के अलावा किसी दूसरे या तीसरे दल को गया तो वो सीधे कांग्रेस को जाएगा. ये जो दूसरे और तीसरे खड़े हैं ये कांग्रेस की योजना से ही खड़े हैं. इन्होंने पिछली बार भी आपकी आंखों में धूल झोंका और इस बार नया नाम लेकर ऐसा कर रहे हैं.”

आदिवासियों के लिए बीजेपी के किए कामों को गिनाया

पीएम मोदी ने आदिवासियों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि “कांग्रेस ने कभी आदिवासियों के लिए कुछ नहीं किया. बीजेपी ने ही आदिवासियों के लिए कई काम किए. आपका पशु धन सुरक्षित रहे, इसलिए भाजपा सरकार 15 हजार करोड़ रुपये से पशुओं का टीकाकरण अभियान चला रही है. आपको याद है न इसी गहलोत सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल में मवेशी के लिए घास काटने पर जुर्माने की राशि को 500 से बढ़ाकर 25 हजार कर दिया था. बाद में भाजपा सरकार ने इस निर्णय को बदला था. इन बातों को मत भूलना.”

‘कांग्रेस ने सरदार पटेल का भी अपमान किया’

पीएम मोदी ने कहा, “कांग्रेस गरीब और आदिवासियों से पुराने जमाने के अंग्रेजों की तरह व्यवहार करती है. कांग्रेस ने आदिवासियों के स्वाभिमान को हमेशा चोट पहुंचाई है. बीजेपी को इनकी चिंता है, इसलिए डूंगरपुर में केंद्र सरकार की सहायता से मेडिकल कॉलेज खोला गया. कांग्रेस ने सरदार पटेल का भी अपमान किया, लेकिन बीजेपी ने उन्हें असली सम्मान दिया. हर रोज अब हजारों लोग स्टेच्यू ऑफ यूनिटी को देखने जाते हैं.”

‘सिर्फ एक परिवार का गुलाम होकर रह गई है कांग्रेस’

पीएम मोदी ने कहा, “कांग्रेस न दलितों की है, न पिछड़ों की, न आदिवासियों की और न गरीब की. कांग्रेस सिर्फ एक परिवार की गुलाम होकर रह गई है. कल मैं जयपुर में रोड शो कर रहा था तो वहां कांग्रेस के बड़े बड़े होर्डिंग दिखे. उसमें यहां के सीएम की तस्वीर थी. उसमें कांग्रेस के एक एमपी की तस्वीर थी, लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष की तस्वीर नहीं थी. राष्ट्रीय अध्यक्ष इतने बड़े दलित नेता हैं, लेकिन उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया है.”

‘सत्ता में आने पर पेट्रोल और डीजल के दामों की समीक्षा करेंगे’

पीएम ने बीजेपी के सत्ता में आने पर पेट्रोल, डीजल के दामों की समीक्षा करने की भी बात कही. उन्होंने कहा “कांग्रेस की लूट की वजह से सरकारी खजाना खाली हो चुका है. महीनों महीनों सरकारी कर्मचारियों के पैसे सरकार के पैस लटके कहते हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती. कांग्रेस ने पेपर लीक में अग्रणी बना दिया, कांग्रेस ने राजस्थान को तुष्टिकरण में अग्रणी बना दिया. ये है कांग्रेस का कारनामा.”

ये भी पढ़ें

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में सीएम योगी की चुनावी रैली, चित्तौड़गढ़ सीट पर बीजेपी के बागी विधायक को लेकर दिया ये बयान

[ad_2]