केरल कांग्रेस ने फिलिस्तीन के समर्थन में आयोजित की रैली, शशि थरूर समेत ये बड़े नेता आए नजर

[ad_1]

Israel-Hamas War: इजरायल और फिलिस्तीन के चरमपंथी संगठन हमास की जंग के बीच कांग्रेस ने गुरुवार (23 नवंबर) को रैली की. केरल के कोझिकोड में हुई फिलिस्तीन एकजुटता रैली में कांग्रेस सांसद शशि थरूर और केसी वेणुगोपाल सहित कई नेता मौजूद रहे. 

रैली के दौरान केसी वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी का प्रस्ताव कहता है कि हम फिलिस्तीन के साथ हैं. वहीं शशि थरूर ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला किया. दरअसल, हाल ही में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक हुई थी. इसमें फिलिस्तीन का जिक्र कर एक प्रस्ताव पारित किया गया था. 

कांग्रेस के प्रस्ताव में लिखा था,”अब सीडब्लयूसी मीडिल ईस्ट में छिड़े युद्ध और हजार से अधिक लोगों के मारे जाने पर पीड़ा व्यक्त करती है. सीडब्लयूसी फिलिस्तीन के लोगों के जमीन, स्वशासन और आत्म-सम्मान एवं गरिमा के साथ जीवन के अधिकारों के लिए अपने दीर्घकालीन समर्थन को दोहराती है.”

कांग्रेस ने क्या कहा?
केसी वेणुगोपाल ने कहा, ” हमारा प्रस्ताव में कहा गया है कि हम फिलिस्तीन के साथ हैं. हमें फ्री फिलिस्तीन के लिए बातचीत का समर्थन करने की जरूरत है. भारत ने संयुक्त राष्ट्र के उस प्रस्ताव पर मतदान नहीं किया, जिससे इजरायल-हमास के बीच हो रही जंग में संघर्ष विराम हो सकता था.”



[ad_2]