भारत के खिलाफ बेतुका बयान देकर फिर सुर्खियों में आए ट्रंप, नोबेल न मिलने पर मलाल भी

Trump India statement controversy: यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की से व्हाइट हाउस में मुलाकात के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के खिलाफ बेतुका बयान देकर फिर सुर्खियां बटोर लीं। हालांकि भारत ने उनके बयान को सही नहीं बताया। बातचीत के दौरान नोबेल पुरस्कार नहीं मिलने का दर्द भी छलक आया।

ट्रंप मोदी और पुतिन।

Trump India statement controversy: यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की से व्हाइट हाउस में मुलाकात के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के खिलाफ बेतुका बयान देकर फिर सुर्खियां बटोर लीं। हालांकि भारत ने उनके बयान को सही नहीं बताया। बातचीत के दौरान नोबेल पुरस्कार नहीं मिलने का दर्द भी छलक आया।

Trump India statement controversy: ट्रंप ने दावा किया कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा और पीछे हट रहा है। जबकि भारत या रूस की ओर से अभी तक ऐसा कोई बयान जारी नहीं हुआ। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति सर्फ सुर्खियों में रहने के लिए उल्टे-सीधे और गैर तथ्यात्मक बयान देते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत-पाकिस्तान समेत आठ युद्ध उन्होंने सुलझाए हैं। अगला उनका नौवां समाधान होगा।

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से की मुलाकात

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज व्हाइट हाउस में यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की से मुलाकात की। इस दौरान एक बार फिर ट्रंप ने भारत को लेकर बेतुका बयान दिया, जिससे वो सुर्खियों में आ गए। ट्रंप ने भारत को लेकर कहा कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा। इतना ही नहीं ट्रंप ने इस दौरान ये भी दावा किया कि भारत रूस के साथ तेल खरीदने के पीछे हट रहा है, यानी वह रूसी तेल खरीद में कमी ला रहा है।

रूस पर पड़ेगा आथिर्क दबाव

ट्रंप ने कहा कि अब तक ट्रंप प्रशासन ने रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाने से बचा है। इसके बजाय ट्रंप का फोकस यूरोपीय देशों और भारत जैसे अन्य देशों को रूस से तेल खरीद बंद कराने पर रहा है। कारण है कि ट्रंप का मानना है कि इस कदम से रूस पर आर्थिक दबाव बढ़ेगा और उसे अपनी नीतियों पर पुनर्विचार करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें:

भारत-पाकिस्तान संघर्ष का फिर किया जिक्र

कई बार देखा गया है कि किसी भी संघर्ष पर बात करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया संघर्ष को खत्म करने का दावा करने से नहीं चूकते है। ऐसे में एक बार फिर ट्रंप ने व्हाइट हाउस में जेलेंस्की से बातचीत के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच हुए हालिया संघर्ष का जिक्र किया। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने अब तक आठ युद्ध सुलझा दिए हैं और अगला एक सुलझाने पर यह नौवां होगा। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि रवांडा और कांगो जाओ, भारत और पाकिस्तान की बातें करो और जो भी विवाद थे, वह उन्हें हल कर चुके हैं।

नोबल पुरस्कार पर भी छलका ट्रंप का दर्द

इतना ही नहीं पूरी दुनिया में नोबल पुरस्कार का ढिंढोरा पीट चुके ट्रंप इस बार भी अपना दर्द दोहरना नहीं भुले। उन्होंने कहा कि हर बार जब उन्होंने कोई विवाद सुलझाया तो लोगों ने कहा कि उन्हें नोबल पुरस्कार मिलना चाहिए, पर उन्हें पुरस्कार नहीं मिला। ट्रंप ने कहा कि किसी और को मिला, जो बहुत अच्छी महिला है मुझे इन बातों से फर्क नहीं पड़ता, मैं बस जानें बचाना चाहता हूं।

सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02