
US News: अमेरिका के फ्लोरिडा में शनिवार सुबह एक कार बार में घुस गई, जिससे चार लोगों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए। यह घटना तब हुई जब कार चालक पुलिस से बचने के लिए तेजी से कार भगा रहा था।
US News: फ्लोरिडा के टैम्पा में यह दर्दनाक घटना हुई। पुलिस ने आरोपी साइलस सैमसन को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, कार लापरवाही से चलाई जा रही थी और उसने नियंत्रण खो दिया। इस घटना से शहर में शोक की लहर है।
कैसे हुआ हादसा
टैम्पा पुलिस के मुताबिक, रात करीब 12:40 बजे एक सिल्वर सेडान कार को तेज रफ्तार और लापरवाही से दौड़ते हुए देखा गया। कार पहले स्ट्रीट रेसिंग करते हुए दिखी थी। फ्लोरिडा हाईवे पेट्रोल ने उसे रोकने की कोशिश की और PIT maneuver का भी इस्तेमाल किया, लेकिन सफल नहीं हुआ। खतरा बढ़ता देख पुलिस ने पीछा छोड़ दिया।

भीड़ के बीच घुसी कार
कुछ देर बाद कार का नियंत्रण बिगड़ गया और यह Ybor City इलाके में स्थित ‘Bradley’s on 7th’ नाम के बार के बाहर खड़े लोगों पर चढ़ गई। तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि चौथे व्यक्ति की अस्पताल में मौत हुई। 11 लोग घायल हुए, जिनमें दो की हालत गंभीर है। कुछ लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
दो की हालत गंभीर
इस दौरान कार बार में जा घुसी और करीब एक दर्जन लोगों को टक्कर मार दी। तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना में 11 लोग घायल हो गए। दो गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। सात की हालत स्थिर है और दो को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी की पहचान 22 वर्षीय साइलस सैमसन के रूप में की है। उसके खिलाफ चार मामलों में वाहन हत्या और चार मामलों में पुलिस से बचने के दौरान गंभीर चोट या मौत के आरोप लगे हैं। टैम्पा की पुलिस चीफ ने कहा, “यह एक बेवजह हुई त्रासदी है। शहर इस नुकसान को महसूस कर रहा है।”
यह भी पढ़े :
- कश्मीरी पंडितों के डाला रहस्य और रोमांच का तड़का, फिल्म की जगह बना डाली खिचड़ी
- कैटरीना कैफ ने बेबी ब्वाय को दिया जन्म, विक्की कौशल से शादी के चार साल बाद गोद भरी
- अभिनेत्री और मॉडल जरीन खान का लंबी बीमारी के बाद निधन, शोक में बॉलीवुड इंडस्ट्री
मेयर ने दिया बयान
मेयर जेन कैस्टर ने हादसे पर शोक जताते हुए कहा, ”पूरा शहर इस क्षति को महसूस कर रहा है।” हाल के वर्षों में कुछ राज्यों और स्थानीय एजेंसियों ने नागरिकों और अधिकारियों दोनों की सुरक्षा के लिए तेज गति से कार का पीछा करने पर प्रतिबंध लगाने पर जोर दिया है।
सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02











