Home ताजा ख़बरें थ्री इडियट्स फिल्म में प्रोफेसर बने अच्युत पोद्दार का निधन, भारतीय सेना...

थ्री इडियट्स फिल्म में प्रोफेसर बने अच्युत पोद्दार का निधन, भारतीय सेना छोड़कर 44 की उम्र में बॉलीवुड में की थी इंट्री

Achyut Potdar Bollywood Actor: फिल्म थ्री इडियट्स में प्रोफेसर की भूमिका से दर्शकों के दिलों में छाप छोड़ने वाले अभिनेता अच्युत पोद्दार का मंगलवार को निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे। भारतीय सेना में कैप्टन के पद से रिटायर होने के बाद 44 वर्ष की उम्र में उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

फिल्म थ्री इडियट्स में प्रोफेसर के रोल में रहे अच्युत पोद्दार का निधन। सोशल मीडिया।

Achyut Potdar Bollywood Actor: फिल्म थ्री इडियट्स में प्रोफेसर की भूमिका से दर्शकों के दिलों में छाप छोड़ने वाले अभिनेता अच्युत पोद्दार का मंगलवार को निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे। भारतीय सेना में कैप्टन के पद से रिटायर होने के बाद 44 वर्ष की उम्र में उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

Achyut Potdar Bollywood Actor: कुछ कलाकार सहायक भूमिकाओं में भी गहरी छाप दर्शकों के मन पर छोड़ जाते हैं। दुनिया से चले जाने के बाद भी दर्शकों को उनके निभाए किरदार याद रह जाते हैं। ऐसे ही उम्दा अभिनेता थे दिवंगत अच्युत पोद्दार। जानिए, उन्होंने किन चर्चित हिंदी फिल्मों में अभिनय किया था।

टीवी सीरियल और 125 बॉलीवुड फिल्मों में किया काम

अभिनय की दुनिया में आने से पहले वह सेना में रहे। कैप्टन के पद से रिटायर हुए। प्रोफेसर के तौर पर भी शिक्षा के क्षेत्र में काम किया। इसके बाद ही अभिनय की दुनिया में दस्तक दी, उन्होंने लगभग 125 बॉलीवुड फिल्मों में एक्टिंग की। वह अधिकतर सहायक भूमिकाओं में नजर आए। टीवी सीरियल में भी अच्युत पोतदार ने अपने अभिनय के रंग बिखेरे।

थ्री इडियट्स में प्रोफेसर का रोल करके हुए मशहूर

आमिर खान की फिल्म ‘थ्री इडियट्स’में अच्युत पोद्दार ने अभिनय किया था। वह इसमें एक प्रोफेसर के रोल में नजर आए। रोल छोटा था लेकिन दर्शकों को याद रह गया। इस फिल्म में उनका कहा गया डायलॉग अरे, कहना क्या चाहते हो? खूब मशहूर हुआ। यह डायलॉग आगे चलकर मीम मटीरियल बन गया। सिर्फ इसी फिल्म में वह नजर नहीं आए। कई और फिल्में भी की थीं।

इन फिल्मों में भी अच्युत पोद्दार ने किया अभिनय

अच्युत पोतदार ने कई बड़ी फिल्मों में अभिनय किया। जैसे अमिताभ बच्चन की फिल्म भूतनाथ में वह एक मंदिर के पुजारी बने थे। आर. राजकुमार में भी पंडित का रोल किया था। फिल्म दबंग में उन्होंने देबी सिंह का रोल किया। फिल्म फेरारी की सवारी में एक बैट शॉप की मालिक का रोल किया। विद्या बालन के साथ परिणीता और रंगीला में उर्मिला के साथ अभिनय किया। इसके अलावा ये दिल्लगी, अर्ध सत्य, तेजाब, वास्तव और लगे रहो मुन्ना भाई जैसी फिल्मों में वह छोटे-छोटे किरदारों में दिखे।

यह भी पढ़े: भारतीय कॉमेडियन जाकिर खान ने न्यूयॉर्क में रचा इतिहास, अमेरिकी कलाकार ने भी उनके टैलेंट को सराहा

चर्चित टीवी सीरियल में भी नजर आए

फिल्मों के अलावा अच्युत पोद्दार ने कई टीवी सीरियल, सीरीज भी कीं। इसमें भारत एक खोज, प्राइम मिनिस्टर, वाग्ले की दुनिया और माझा होशिल ना जैसे सीरियल शामिल रहे। मराठी सीरियल माझा होशिल ना के लिए उन्हें 2021 में जीवन गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02

Exit mobile version