Gen Z Protest Nepal: रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री ओली को नेपाल से ले जाने के लिए एक निजी एयरलाइन, हिमालय एयरलाइंस, को स्टैंडबाय पर रखा गया है। बढ़ते राजनीतिक उथल-पुथल और कई मंत्रियों के इस्तीफों के बीच, ओली ने नेपाल से जाने से पहले उप-प्रधानमंत्री को कार्यकारी जिम्मेदारियाँ सौंप दी हैं।
Gen Z Protest Nepal: नेपाल में छात्रों के भारी विरोध प्रदर्शनों के बीच पीएम केपी शर्मा ओली दुबई भाग सकते हैं। नेपाली मीडिया में दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री इलाज करवाने के लिए दुबई जा सकते हैं। नेपाली प्रधानमंत्री के दुबई जाने की संभावना को लेकर रिपोर्ट उस वक्त आई है, जब नेपाल में दर्जनों जगहों पर दूसरे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन जारी है और हिंसा हो रही है।
गृहमंत्री, स्वास्थ्य और कृषि समेत 10 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा
दूसरी तरफ नेपाल सरकार के गृहमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और कृषि मंत्री समेत 10 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है, लेकिन प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री ओली का इस्तीफा मांग रहे हैं। प्रधानमंत्री ओली के करीबी सूत्रों के हवाले से उनके देश छोड़कर दुबई जाने को योजना की जानकारी सामने आ रही है। दूसरी तरफ प्रदर्शनकारियों ने नेपाल के राष्ट्रपति के निजी आवास को फूंक दिया है। जबकि सरकार ने त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (टीआईए) के कर्मचारियों को वीआईपी यातायात के प्रबंधन के लिए हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है।
देश छोड़कर फरार हो सकते हैं कई नेता
माना जा रहा है कि लोगों के आक्रोश से बचने के लिए कई नेता देश छोड़कर फरार हो सकते हैं। टीआईए के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया है कि “एक अनौपचारिक निर्देश जारी किया गया है। यह संभावना है कि नेता, काठमांडू को असुरक्षित मानते हुए, यात्रा करने का प्रयास कर सकते हैं, जिससे वीआईपी यातायात बढ़ सकता है। इसलिए, कर्मचारियों को हाई अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है।”

स्टैंडबाय पर रखा हिमालय एयरलाइंस का प्लेन
रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री ओली को नेपाल से ले जाने के लिए एक निजी एयरलाइन, हिमालय एयरलाइंस, को स्टैंडबाय पर रखा गया है। बढ़ते राजनीतिक उथल-पुथल और कई मंत्रियों के इस्तीफों के बीच, ओली ने नेपाल से जाने से पहले उप-प्रधानमंत्री को कार्यकारी जिम्मेदारियाँ सौंप दी हैं। दूसरी तरफ पूर्व उप-प्रधानमंत्री के आवास पर भी पथराव किया गया है। प्रदर्शनकारी केपी ओली की पार्टी के नेता और पूर्व उप-प्रधानमंत्री रघुवीर महासेठ के जनकपुर स्थित आवास पर पथराव कर रहे हैं।
काठमांडू और आसपास के जिलों में हालात बेकाबू
नेपाली मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोमवार को हुए खूनी प्रदर्शनों के बाद मंगलवार को भी देश की राजधानी काठमांडू और आसपास के जिलों में हालात बेकाबू हैं। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की सरकार को 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगाया गया प्रतिबंध हटाना पड़ा, लेकिन तब तक हालात हाथ से निकल चुके थे। कम से कम 19 लोगों की अभी तक मौत होने की रिपोर्ट है और 300 से ज्यादा के घायल हैं।
यह भी पढ़ें:
- नेपाल में हिंसा का भारत में बड़ा असर, सीमा पार से बातचीत बंद, बेटी-रोटी वालों को नहीं मिल रही खोज-खबर
- ये है नेपाल में हिंसा की असली वजह, सोशल मीडिया से कमाई का जरिया बाधित होने से उग्र हुए युवा
- सोशल मीडिया एप्स पर बैन के बाद नेपाल में भड़की हिंसा, सड़कों पर युवा; 19 की मौत और सैकड़ों घायल
- भारत ने हासिल किया हॉकी वर्ल्ड कप का टिकट, कोरिया को 4-1 हराकर 8 साल बाद जीता एशिया कप
ओली के इस्तीफे से कम कुछ मंजूर नहीं
पुलिस की तरफ से फायरिंग ने युवाओं को गुस्से में भर दिया है और अब उन्हें केपी शर्मा ओली के इस्तीफे से कम कुछ मंजूर नहीं है। प्रतिबंधों और पुलिस फायरिंग के बावजूद छात्र-युवाओं का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा। आंदोलन सिर्फ सोशल मीडिया बैन तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि अब यह भ्रष्टाचार, बदइंतजामी और लोकतांत्रिक अधिकारों के दमन के खिलाफ एक व्यापक नागरिक असंतोष में बदल गया है।
नेपाली कांग्रेस अध्यक्ष के आवास को फूंका
ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, नेपाली कांग्रेस अध्यक्ष के आवास को भी प्रदर्शनकारियों ने फूंक दिया है। आपको बता दें कि नेपाल में केपी शर्मा ओली की सरकार नेपाल कांग्रेस के समर्थन से चल रही है। नेपाल में लोकतंत्र लागू होने के बाद से अभी तक किसी भी प्रधानमंत्री ने अपने पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं किया है। नेपाल में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत हासिल नहीं हो पाई है।
आधा दर्जन वाहनों को भी आग के हवाले किया
रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदर्शनकारी सत्तारूढ़ पार्टी के नेता और नेपाली कांग्रेस अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा के आवास पर पहुंच गए और वहां कब्जा कर लिया। स्थिति हिंसक होने के बाद प्रदर्शनकारियों ने उनकी संपत्ति में आग लगा दी। इसके अलावा कम से कम आधा दर्जन वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया गया है।
सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02