Home ताजा ख़बरें एअर इंडिया की दोहा जाने वाली फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, उड़ान...

एअर इंडिया की दोहा जाने वाली फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, उड़ान के दो घंटे बाद वापस बुलाया

एअर इंडिया की केरल के कालीकट से दोहा जाने वाली फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के कारण उसे उड़ान भरने के दो घंटे बाद कालीकट में ही लैंड कराया गया। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, विमान में आई तकनीकी समस्या के कारण फ्लाइट को दोबारा कालीकट एअरपोर्ट बुलाया गया।

कालीकट में वापस बुलाई गई एयर इंडिया की फ्लाइट। सोशल मीडिया

एअर इंडिया की केरल के कालीकट से दोहा जाने वाली फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के कारण उसे उड़ान भरने के दो घंटे बाद कालीकट में ही लैंड कराया गया। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, विमान में आई तकनीकी समस्या के कारण फ्लाइट को दोबारा कालीकट एअरपोर्ट बुलाया गया।

केरल के कालीकट से दोहा के लिए उड़ान भरने के बाद एअर इंडिया की फ्लाइट अचानक लौट आई। एअरपोर्ट से टेकऑफ करने के 2 घंटे बाद फ्लाइट ने फिर से कालीकट में लैंडिंग की। एअरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, फ्लाइट में कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके कारण विमान को बीच रास्ते से ही वापस आना पड़ा।

सुबह 9:07 बजे भरी थी उड़ान, सवार थे 188 लोग

एअर इंडिया की फ्लाइट आईएक्स 375 ने आज सुबह 9:07 बजे केरल के कालीकट से उड़ान भरी। फ्लाइट में पायलट और क्रू मेंबर्स समेत 188 लोग मौजूद थे। उड़ान के दौरान ही फ्लाइट में कुछ तकनीकी खराबी आ गई, जिसकी वजह से पायलट ने वापस लौटने का फैसला किया। फ्लाइट को 2 घंटे बाद 11:12 बजे कालीकट एअरपोर्ट पर लैंड करवाया गया।

केबिन एसी में आई थी खराबी

कालीकट एअरपोर्ट के अधिकारियों ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि विमान के केबिन एसी में कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी। यह इमरजेंसी लैंडिंग नहीं थी। तकनीकी खराबी के कारण फ्लाइट को वापस लौटाया गया।

मरम्मत का काम जारी

एअर इंडिया के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि एहतियात बरतते हुए यह प्लेन वापस बुलाया गया था। प्लेन की खराबी को जल्द ही ठीक कर दिया जाएगा और यह इसमें समय लगा तो यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से दोहा के लिए रवाना किया जाएगा। सभी यात्री एअरपोर्ट पर इंतजार कर रहे हैं। उनके लिए यात्रियों के पानी और खाने की व्यवस्था भी कर दी गई है।

यह भी पढ़े : कैश कांड में फंसे जस्टिस यशवंत वर्मा को हटाने की प्रक्रिया शुरू, संसद के दोनों सदनों में महाभियोग नोटिस दाखिल

सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02

Exit mobile version