Home देश Ajit Pawar Absent From Cabinet Meeting Eknath Shinde And Devendra Fadnavis Meeting

Ajit Pawar Absent From Cabinet Meeting Eknath Shinde And Devendra Fadnavis Meeting

[ad_1]

महाराष्ट्र में एक बार फिर सियासी हलचल शुरू हो गई है. सियासी हलचल की वजह महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार हैं. उनकी नाराजगी की बात सामने आ रही है, लेकिन कोई भी खुलकर यह नहीं बोल रहा कि उनकी नाराजगी की वजह क्या है. हालांकि, जैसे ही यह बात सामने आई तो मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करने दिल्ली पहुंच गए. 

तबियत खराब होने का हवाला देकर अजित पवार कैबिनेट की बैठक में शामिल नहीं हुए, लेकिन मुंबई में अपने सरकारी आवास पर नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेताओं के साथ मंथन किया. अजित पवार की इस बैठक में एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल और संजय बलसोडे मौजूद रहे और एक घंटा नेताओं ने बैठक की. उनके इस रवैये के बाद सवाल ये उठ रहा है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि जो अजित पवार नाराज हो गए और कबैनिट मीटिंग से दूरी बना ली. 

अजित पवार की नाराजगी की खबरों के बीच एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि अभी तीन महीने का हनीमून भी खत्म नहीं हुआ और समस्याएं शुरू हो गईं. सुप्रिया सुले ने कहा, ‘ट्रिपल इंजन की सरकार को अभी सिर्फ तीन महीने हुए हैं और मैंन सुना कि एक खेमा नाराज है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैंने सुना कि जो खेमा नाराज है, उसने देवेंद्र फडणवीस से मिलकर उनकी नाराजगी से अवगत कराया. सिर्फ तीन महीने हुए हैं, हनीमून भी खत्म नहीं हुआ और समस्याएं शुरू हो गईं. तीन महीनों में ही ऐसी खबरें आ रही हैं, ये सरकार चला कौन रहा है?’

[ad_2]

Exit mobile version