Home देश Andhra Pradesh Election 2023 Actor And Jana Sena Party Chief Pawan Kalyan...

Andhra Pradesh Election 2023 Actor And Jana Sena Party Chief Pawan Kalyan Said JSP And TDP Will Form Next Government | Andhra Pradesh: पवन कल्याणा का दावा

[ad_1]

Andhra Pradesh Election 2023: जन सेना पार्टी (JSP) नेता और अभिनेता पवन कल्याण का कहना है कि तेलुगु देशम पार्टी (TDP) और उनकी पार्टी आंध्र प्रदेश में अगली सरकार बनाएगी. अपनी वाराही यात्रा के चौथे चरण में रविवार को अवनिगड्डा में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए पवन कल्याण ने कहा कि इस बार जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) की हार निश्चित है.

टीडीपी के साथ गठबंधन का ऐलान करने के बाद पहली बार पवन कल्याण ने पहली सार्वजनिक बैठक की थी. बता दें कि जेएसपी टीडीपी के साथ गठबंधन में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी. कल्याण, जो पहले भाजपा के सहयोगी थे, ने राजमुंदरी सेंट्रल जेल में टीडीपी सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात के बाद गठबंधन की घोषणा की थी.

’15 से ज्यादा सीटें नहीं जीत पाएगी YSRCP’

पवन ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि बीजेपी भी उनके साथ आएगी. वाईएसआरसीपी के सभी 175 विधानसभा सीटें जीतने के लक्ष्य का जिक्र करते हुए जेएसपी नेता ने कहा कि वह 15 से ज्यादा सीटें नहीं जीत पाएगी.

‘पैसे और जमीन में नहीं है दिलचस्पी’

उन्होंने कहा कि यह राज्य के हित में है कि वह वाईएसआरसीपी विरोधी वोटों के विभाजन से बचने की कोशिश कर रहे हैं. उन्हें कभी भी पैसे और जमीन में दिलचस्पी नहीं रही. उन्होंने दावा किया कि नैतिक साहस के साथ वह अधिक ताकत से जगन मोहन रेड्डी से लड़ रहे हैं.

‘लोगों की भलाई के लिए कर रहा हूं काम’

पवन ने कहा कि उनकी पार्टी को पिछले 10 वर्षों में कई झटके लगे, फिर भी वह जारी रहे. वह मूल्यों के लिए पार्टी चला रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि अगर उन्हें मुख्यमंत्री का पद या इससे भी बड़ा पद मिलता है तो वह इसे स्वीकार करने के लिए तैयार हैं. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वह सत्ता के लिए बेचैन नहीं हैं, बल्कि लोगों की भलाई और राज्य के अच्छे भविष्य के लिए काम करना चाहते हैं.

‘रेड्डी अगर अच्छे शासक तो रोड पर उतरने की जरूरत नहीं’ 

जेएसपी नेता ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी एक अच्छे शासक हैं, तो उन्हें सड़कों पर उतरने की कोई जरूरत नहीं है. बेरोजगारों की समस्याओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जगन सरकार शिक्षकों की भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित करने में विफल रही है. उन्होंने वादा किया कि वह उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे.

ये भी पढ़ें

Sidhu Moose Wala News: पंजाब का खुफिया मुख्यालय नहीं, सिद्धू मूसेवाला पर RPG अटैक का था प्लान, हुआ बड़ा खुलासा

[ad_2]

Exit mobile version