[ad_1]
Narendra Modi Election Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के बैतूल में रैली के दौरान कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा, ‘ये वही कांग्रेस है जिसको लगता था राम मंदिर नहीं बनेगा, अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण पूरा होने की कगार पर है. हम जो कहते हैं करके दिखाते हैं.’
पीएम मोदी ने कहा, कल वो जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर बिरसा मुंडा की धरती पर जा रहे है. उन्होंने कहा, हमने अपनी सरकार के खजाने गरीबों के लिए खोल दिये. कांग्रेस का पंजा लूटना जानता है. कल आदिवासी गौरव दिवस पर बीजेपी 24 हजार करोड़ रुपये की बड़ी योजना शुरू करने जा रही है. आज हमें पूरे एमपी से रिपोर्ट मिल रही है कि कांग्रेस ने हार मान ली है.
[ad_2]
