Home देश BJP Anurag Thakur On Narendra Singh Tomar Son Devendra Singh Tomar Cash...

BJP Anurag Thakur On Narendra Singh Tomar Son Devendra Singh Tomar Cash Deal Video Congress

[ad_1]

Assembly Election: केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर का करोड़ों की लेन-देन वाला वीडियो वायरल हुआ है. इसे लेकर कांग्रेस लगातार बीजेपी को घेर रही है. इस पर बात करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि इस मामले में हम हर तरह की जांच के लिए तैयार हैं, लेकिन महादेव ऐप के पैसे की जांच पर चुप्पी क्यों साध ली जाती है. महादेव ऐप मामले में छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल का नाम भी सामने आया है. 

पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं. इसे लेकर अनुराग ठाकुर ने कहा है कि ये मोदी की टीम है और हम जीत हासिल करेंगे. बीजेपी की इन चुनावों में जीत तय है. राजस्थान के सियासी हालात को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जैसे किसी तलाक के पहले पति-पत्नी अदालत में साथ जाते हैं. वैसे ही सचिन पायलट और अशोक गहलोत जनता के सामने जा रहे हैं. जब इन्हें हार मिलेगी, तो यही लोग एक-दूसरे पर हार का ठीकरा फोड़ेंगे. 

‘कांग्रेस ने किन वादों को पूरा किया, उन्हें बताना चाहिए’

अनुराग ठाकुर ने कहा कि गांधी परिवार पर कोई वार नहीं करता है. उन्हें खुद बताना चाहिए कि उन्होंने अपने राज्यों में कौन से वादों को पूरा किया है. छत्तीसगढ़ को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ से भूपेश बघेल की विदाई तय है. नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे को लेकर हुए विवाद पर उन्होंने कांग्रेस को ही घेर लिया. उन्होंने कहा कि हम हर जांच के लिए तैयार होते हैं, लेकिन महादेव ऐप के पैसे की जांच चुप्पी क्यों साध ली जा रही है. 

तोमर के बेटे के वायरल वीडियो पर क्या कहा? 

रिपब्लिक भारत की रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने महादेव बेटिंग ऐप को लेकर बात करते हुए कहा, ‘रिश्वत देने वाला खुद आगे आ रहा है. कांग्रेस अपना चेहरा बचाने की कोशिश कर रही है. बघेल के पसीने छूट रहे हैं. कांग्रेस फंस गई है, उसे समझ नहीं आ रहा है कि इसे स्वीकार करें या फिर छोड़ दें.’ दरअसल, महादेव बेटिंग ऐप के तथाकथित मालिक शुभम सोनी ने कहा है कि वह भूपेश बघेल के कहने पर ही दुबई गया. जहां जाकर उसे अपना काम बढ़ाने का निर्देश मिला था. 

‘कैश डील’ वाले देवेंद्र सिंह तोमर के वीडियो पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि ये बिल्कुल भी सच नहीं है. जिस दिन वीडियो सामने आया, उसी दिन तोमर परिवार ने एफआईआर फाइल की. वे एक निष्पक्ष जांच चाहते हैं. कुछ दिनों पहले एक एक्ट्रेस का भी डीप फेक वीडियो सामने आया था. महादेव ऐप की जांच कई साल से चल रही है. ये एकदम से नहीं हुआ है. क्या बघेल ने कभी कहा है कि उन्होंने पैसे नहीं लिए हैं? हम जांच के लिए तैयार हैं, लेकिन महादेव ऐप पर चुप्पी क्यों है. 

यह भी पढ़ें: नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे की तीसरी वीडियो वायरल, मामले पर प्रतिक्रिया देने से बचते नजर आए केंद्रीय मंत्री

[ad_2]

Exit mobile version