Home देश BJP Finalise Names Of Remaining Candidates For Rajasthan And Telangana Assembly Polls

BJP Finalise Names Of Remaining Candidates For Rajasthan And Telangana Assembly Polls

[ad_1]

BJP Central Election Committee Meeting: राजस्‍थान और तेलंगाना व‍िधानसभा चुनावों के ल‍िए भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से अभी सभी सीटों पर प्रत्‍याश‍ियों के नामों का ऐलान नहीं किया जा सका है. बाकी सीटों पर नाम फाइनल करने के ल‍िए आज बुधवार (1 नवंबर) को केंद्रीय चुनाव समिति की मीट‍िंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श क‍िया.

मीट‍िंग में पीएम मोदी के अलावा केंद्रीय मंत्री अमित शाह और राष्‍ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रमुख रूप से उपस्‍थ‍ित रहे. गौरतलब है कि राजस्थान व‍िधानसभा की 200 सीटों पर आगामी 25 नवंबर को वोट‍िंग होगी. बीजेपी के ओर से अभी भी 76 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा करना बाकी है. 

वहीं, तेलंगाना व‍िधानसभा की 119 सीटों पर भी इस माह की 30 तारीख को चुनाव होंगे. बीजेपी ने यहां केवल 53 सीटों पर ही उम्मीदवारों की घोषणा की है. सीईसी की ओर से नामों को फाइनल करने से पहले संभावितों की ल‍िस्‍ट को अंतिम रूप देने के लिए शाह और नड्डा ने दोनों राज्यों के पार्टी नेताओं के साथ कई मीट‍िंग की हैं. 

बीजेपी राजस्थान में सत्ता पर काब‍िज होने की कोश‍िश में जुटी 
बीजेपी कांग्रेस शासित राजस्थान में सत्ता पर काब‍िज होने की पुरजोर कोश‍िश में जुटी है. वहीं, बीआरएस शासित तेलंगाना में अपनी पकड़ को और मजबूत करने का प्रयास कर रही है. उधर, कांग्रेस भी तेलंगाना में अपनी वापसी करने की उम्मीद लगाए हुए है. 

‘तीसरी ल‍िस्‍ट में 65 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा होगी’ 
बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक खत्म होने के बाद सूत्रों ने बताया कि राजस्थान की सीटों पर नामों का ऐलान बुधवार देर रात्रि या फ‍िर गुरुवार (2 नवंबर) को करने की संभावना है. बीजेपी की तीसरी लि‍स्‍ट में 76 में से 65 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जा सकती है. वहीं, करीब 10 सीटों को फ‍िलहाल होल्ड पर रखा गया है. पार्टी की ओर से 2 सीटों पर नई ज्वाइनिंग भी करवाई जाएगी. 
 
लोकसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल के रूप में देखे जा रहे पांच राज्‍यों के चुनाव  
तेलंगाना और राजस्थान के अलावा इस महीने छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और मिजोरम में भी चुनाव होना है. 5 पांच राज्यों में 7 नवंबर से 30 नवंबर के बीच चुनाव होंगे, जबकि चुनावों के नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे. पांच राज्यों में होने वाले चुनावों को आगामी लोकसभा चुनाव-2024 से पहले सेमीफाइनल के रूप में देखा जा रहा है.  

यह भी पढ़ें: राजस्थान में शुरू हुआ बीजेपी के दिग्गजों का नामांकन, सीएम योगी के बाद अब पहुंचेंगे ये बड़े नेता

[ad_2]

Exit mobile version