Home देश BJP Takes Dig At Mallikarjun Kharge Slip Of Tongue Over Congress Leader...

BJP Takes Dig At Mallikarjun Kharge Slip Of Tongue Over Congress Leader Rahul Gandhi

[ad_1]

Mallikarjun Kharge On Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे चुनावी रैली के मंच पर गलती से कुछ ऐसा बोल गए कि बीजेपी ने उनके बयान पर चुटकी ले ली.

खरगे राजस्थान विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सोमवार (20 नवंबर) को अनूपगढ़ में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जैसे नेताओं ने देश के लिए जान दे दी. हालांकि, उन्होंने इसे एक चूक बताया और कहा कि राजीव गांधी की जगह गलती से राहुल का नाम उनके मुंह से निकल गया. 

बीजेपी ने ली मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर चुटकी 

बीजेपी ने मल्लिकार्जुन खरगे के चूक वाले बयान की एक छोटी से क्लिप अपने आधिकारिक X हैंडल से पोस्ट की है और कैप्शन लिखा, ”ये कब हुआ?” 

मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने भाषण के दौरान देश के प्रति कांग्रेस नेताओं के योगदान को बताते हुए कहा था, ”…देश की सेवा में कांग्रेस पार्टी लगी है. हमारी पार्टी में इंदिरा जैसी महान नेता ने अपनी जान कुर्बान की, राहुल गांधी जैसे नेता अपनी जान इस देश की एकता के लिए दिए…”

मल्लिकार्जुन खरगे के मुंह से जैसे ही ये शब्द निकले, मंच पर मौजूद लोगों ने कांग्रेस अध्यक्ष को सचेत किया. इस पर खरगे ने कहा कि उनका आशय राजीव गांधी की ओर था. उन्होंने इसके लिए माफी मांगी.

चूक पर मांफी मांगते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने किया बीजेपी पर प्रहार

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ”मैं माफी चाहता हूं…” इसी के साथ उन्होंने बीजेपी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा, ”राजीव गांधी एकता के लिए अपनी जान दिए, कांग्रेस में जान देने वाले लोग हैं और बीजेपी में जान लेने वाले लोग हैं.” बता दें कि 200 सदस्यीय राजस्थान विधानसभा के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी.

यह भी पढ़ें- भारतीय GDP के 4 ट्रिलियन डॉलर पार करने के दावों पर कांग्रेस बोली- ‘माहौल बनाने के लिए फर्जी खबरें…’



[ad_2]

Exit mobile version