Home देश CBI Filed A Chargesheet Against Six Accused Before Special Judge In Manipur...

CBI Filed A Chargesheet Against Six Accused Before Special Judge In Manipur Viral Video Case

[ad_1]

Manipur Violence: मणिपुर में 2 महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने के मामले में CBI ने सोमवार (16 अक्टूबर) को नाबालिग समेत 6 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की. अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने छह लोगों पर गैंगरेप और हत्या का आरोप लगाया है.

इस साल जुलाई में घटना का एक वीडियो सामने आया था. इस घटना की चौतरफा निंदा हुई. विपक्षी की आलोचनाओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस तरह की घटना को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है.

इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने मामले में हस्तक्षेप किया और इसकी जांच सीबीआई को सौंप दी. राज्य प्रशासन की लापरवाही को लेकर शीर्ष अदालत ने कड़ी फटकार भी लगाई. 

कब की है घटना?

आरोप है कि चार मई को करीब 900-1000 लोगों की सशस्त्र भीड़ मणिपुर के कांगपोकपी जिले के बी फेनोम गांव में घुसी और उसने मकानों में तोड़फोड़ की तथा उनमें आग लगायी, लूटपाट की, ग्रामीणों की पिटायी की, हत्याएं कीं और महिलाओं का यौन शोषण किया.

उग्र भीड़ ने जिन महिलाओं को निर्वस्त्र सड़कों पर घुमाया गया, उनमें से एक के परिवार के दो सदस्यों की हत्या भी कर दी गयी.

सीबीआई की जांच में पता चला कि मणिपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी घटना में शामिल थे, जिसके बाद सोमवार को आरोपपत्र दाखिल किया गया.

सीबीआई ने क्या कहा?

मामले से जुड़े अपराधों में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान करने समेत बाकी के पहलुओं की जांच की जा रही है. सीबीआई ने बताया कि आरोपियों पर सामूहिक दुष्कर्म, हत्या, किसी महिला की लज्जा भंग करने और आपराधिक षड्यंत्र समेत भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं.

समलैंगिक शादी पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला कल, याचिकाकर्ताओं से लेकर सरकार तक…किसने क्या दी हैं दलीलें

[ad_2]

Exit mobile version