
[ad_1]
Shashi Tharoor On Viral Photo With Mahua Moitra: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के साथ तस्वीर वायरल होने और ट्रोल किए जाने पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने जवाब दिया है. तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद थरूर ने कहा है कि वह इस घटनाक्रम को सीरियस इश्यू नहीं मानते हैं.
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, शशि थरूर ने सोमवार (23 अक्टूबर) को कहा, “मेरा जीवन लोगों को समर्पित है. इस तरह के ट्रोल सस्ती राजनीति का हिस्सा हैं. मेरी राय में यह कोई गंभीर मुद्दा नहीं है.”
On his viral photos with TMC MP Mahua Mitra, Congress MP Shashi Tharoor says, “My life is dedicated to the people. These types of trolls are a part of cheap politics. In my opinion, this is not a serious issue.” pic.twitter.com/38KyYkmEgF
— ANI (@ANI) October 23, 2023
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य शशि थरूर ने कहा कि सस्ती राजनीति के तहत समारोह की क्रॉप्ड वर्जन तस्वीरें दिखाकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है.
थरूर ने साफ किया कि वह महुआ मोइत्रा की जन्मदिन पार्टी में मौजूद थे, जिसमें उनकी बहन समेत करीब 15 लोग शामिल हुए थे.
[ad_2]











