उतराखंड़ के मनसा देवी मंदिर में हुए हादसे के 24 घंटे भीतर ही यूपी के बाराबंकी जिले में अवसानेश्वर मंदिर में बिजली का तार टूटकर गिरने से भगदड़ में दो लोगों की मौत हो गई। इसमें करीब 19 श्रद्वालु करंट की चपेट में आकर झुलस गए हैं। कुल 44 घायल हुए हैं। सभी को शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
सुरक्षा के लिए लगाए पाइप में उतरा करंट
बाराबंकी के अवसानेश्वर मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु लगाये गये टीन शेड और पाइप में आए करंट की चपेट में आने से हुए बड़ा हादसा हो गया। एक मृतक की पहचान प्रशांत पुत्र राम गोपाल निवासी मुबारकपुर थाना लोनीकटरा के रूप में हुई है, दूसरे मृतक की पहचान में जुटा प्रशासन। भगदड़ में कई लोग घायल हुए। प्रशासन का कहना है कि 19 लोग करंट की चपेट में आए हैं, कुल 44 घायल हुए हैं।

घटना सोमवार तड़के तीन बजे की है
बताया जा रहा है कि यह घटना सोमवार सुबह तीन बजे करीब की है। सावन का सोमवार होने की वजह से भीड़ ज्यादा थी। कुछ स्थानीय लोगों का कहना था कि एक बंदर के बिजली के तार पर कूदने से तार टूट गया। उस समय वहां पर तार टूटने और उसकी वजह से करंट उतर आने की बात फैल गई। इसके बाद वहां करंट की बात सुनकर ही भगदड़ मच गई। हालांकि इस घटना के बाद मंदिर के हालात सामान्य बताए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें : मनसा देवी मंदिर में भगदड़ से मरने और घायल होने वालों की सूची आई सामने, प्रधानमंत्री मोदी ने घटना पर जताया दुख
यह भी पढ़ें : करंट फैलने की अफवाह से मनसा देवी मंदिर मार्ग पर भगदड़, आठ की मौत, 35 श्रद्धालु घायल, हेल्पलाइन नंबर जारी
बंदरों के उत्पात में बिजली का तार टूटा
घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया। सभी घायलों को एंबुलेंस से हैदरगढ़ और त्रिवेदीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। बाराबंकी के जिलाधिकारी एम शशांक त्रिपाठी और एसपी अर्पित विजयवर्गीय समेत अन्य आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। उनका कहना है कि कुछ बंदर बिजली के तार पर कूद गए थे, जिससे तार टूटकर मंदिर परिसर के टिन शेड पर गिर गया। इसी कारण करंट फैला और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। जिलाधिकारी ने बताया कि 19 लोग करंट की चपेट में आए हैं।
मृतकों और घायलों की सूची
- मृतक 1-प्रशांत (22)पुत्र रामकृपाल मृतक मुबारक पुर लोनीकटरा
- मृतक 2-मृतक (25) वर्षीय अज्ञात
ये लोग हुए गंभीर घायल
- 1-रंजीत (26)पुत्र साहब दीनए मोहदीपुर सतरिख
- 2-पलक(13)पुत्री रंजीत राम, छतौरा कोठी
- 3-संध्या(24) पुत्री महेश, भुलभुलिया कोठी
- 4-सुंदरम सिंह (14) पुत्र सरतेज, मोहदीपुर कोठी
- 5-लक्ष्मी(18)पुत्री पवन, बिबियापुर घाट कोठी
- 6-अमन(18)पुत्र बाबादीन, गढी घोसियामऊ सुबेहा
- 7-बैजनाथ(22)पुत्र जगजीवन, सुबेदार पुरवा हैदरगढ
- ये सभी घायल त्रिवेदीगंज सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किए गए हैं।
सीएचसी कोठी में भर्ती घायल
- 8-अर्जुन (18), रसूलपुर कोठी
- 9-हरिकेश (15), अलुवामऊ कोठी
- 10-शुभम(4), सादुल्लापुर कोठी
- 11-आयुष(26), रसूलपुर कोठी
- 12-आकाश (20), रसूलपुर कोठी
- 13-रितेश(17), मोहना
- 14-ओम गुप्ता, मोहना
सीएचसी हैदरगढ में भर्ती लोग
- 15-रीता(30), कुकहा रामपुर हैदरगढ
- 16-शिवकुमार(20), कनवा हैदरगढ
- 17-अमर(20), कनवा हैदरगढ
- 18-गीता(28), कमेला सुबेहा
- 19-ज्योति (13), चौबिसी हैदरगढ
- 20-विवेक(25), लखियापुर सतरिख
- 21-अर्जन(25), हछिज्जा शिवगढ रायबरेली
- 22-अनन्या(12), सफीपुर हैदरगढ
- 23-सोनी(13), सफीपुर हैदरगढ
- 24-मधू(25), सफीपुर हैदरगढ
- 25-कांति (18), सफीपुर हैदरगढ
- 26-शिवानी(15), सफीपुर हैदरगढ
- 27-रंजना(27), कनवा हैदरगढ
- 28-सुभाष(18), बस्तीगंज हैदरगढ
- 29-रूपेन्द्र (18), देवगरपुर हैदरगढ
- 30-हर्षित(15), भिखरा हैदरगढ
- 31-समरजीत (2), देवगरपुर हैदरगढ
- 32-शिवा(18), हसनपुर लोनीकटरा
- 33-सोनम(15), सफीपुर सुबेहा
- 34-अजय(8), सफीपुर सुबेहा
- 35-गुलशन(19), नवाबगंज रायबरेली
- 36-अर्जुन(25), मसिज्जा शिवगढ रायबरेली
- 37-अजय(14), रुकनापुर लोनीकटरा
- 38-शुभम(2), पूरेविलाश महाराजगंज रायबरेली
- 39-देवेन्द्र(15), रुकनापुर लोनीकटरा
- 40-शिवसहाय(18), कोलहदा हैदरगढ
- 41-साहब सरन(24), भिखरा हैदरगढ
- 42-श्रवण(22), भिखरा हैदरगढ
- 43-शंकर(30), भिखरा हैदरगढ
- 44-अर्जुन चौरसिया(17), लाही हैदरगढ
सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02