Home ताजा ख़बरें मौसम ओडिशा और आंध्र प्रदेश में चक्रवात ‘मोंथा’ का कहर, भारी बारिश से...

ओडिशा और आंध्र प्रदेश में चक्रवात ‘मोंथा’ का कहर, भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, ट्रेनें रद्द

Cyclone Montha: चक्रवात ‘मोंथा’ का लैंडफॉल शुरू हो चुका है। इसकी वजह से ओडिसा और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश हो रही है। चेन्नई समेत कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण ऑरेंज अलर्ट जारी है। 150 से ज्यादा ट्रेनें और कई उड़ानें रद्द की गई हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में और बारिश की संभावना जताई है।

चक्रवात मोंथा की जगह से आंध्रप्रदेश और ओडीसा में भारी बारिश और तूफान। सोशल मीडिया

Cyclone Montha: चक्रवात ‘मोंथा’ का लैंडफॉल शुरू हो चुका है। इसकी वजह से ओडिसा और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश हो रही है। चेन्नई समेत कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण ऑरेंज अलर्ट जारी है। 150 से ज्यादा ट्रेनें और कई उड़ानें रद्द की गई हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में और बारिश की संभावना जताई है।

Cyclone Montha: चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ के पश्चिम गोदावरी जिले के नरसापुर के पास आंध्र प्रदेश के तट से गुजरने के बाद बुधवार सुबह विजयवाड़ा शहर में तेज हवाएं चलीं और भारी बारिश हुई, कई पेड़ उखड़ गए जबकि कई सड़कें जलमग्न हो गईं। भीषण चक्रवात ‘मोंथा’ कमजोर होकर एक चक्रवाती तूफान में बदल गया और पड़ोसी आंध्र प्रदेश तथा तेलंगाना से आगे बढ़ गया, जिसके चलते ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर समेत राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई।

30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं

आईएमडी के बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य के तटीय क्षेत्र में 30 किलोमीटर प्रति घंटा से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार वाली हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. इन क्षेत्रों में खुर्दा, कटक, पुरी, केंद्रपाड़ा और जगतसिंहपुर जैसे जिले शामिल हैं. सबसे अधिक 105 मिलीमीटर बारिश मयूरभंज जिले में, इसके बाद बालासोर में 93.5 मिलीमीटर, खुर्दा में 90 मिलीमीटर और चांदबाली में 74.4 मिलीमीटर दर्ज की गई है.

तेलंगाना के महबूबनगर में हुई बारिश

रेलवे ने सभी प्रमुख स्टेशनों पर मेडिकल टीम, हेल्प डेस्क और वॉर रूम तैनात किए हैं. आंध्र और तमिलनाडु के तटीय इलाकों में राहत टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया है. चक्रवात मोंथा के प्रभाव की वजह से तेलंगाना के महबूबनगर के कुछ हिस्सों में बारिश हुई. आंध्र प्रदेश के गुंटूर में तेज़ हवाओं की वजह से पेड़ उखड़ गए. गुंटूर नगर निगम (जीएमसी) के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने पेड़ों को हटाने और सड़कों को साफ़ करने के लिए तुरंत कदम उठाए।

आधी रात आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान मोंथा

मोंथा तूफान के असर की वजह से हैदराबाद में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है. मोंथा की वजह से चली तेज हवा, टूटे पेड़
चक्रवात मोंथा के आंध्र तट से गुजरने के दौरान हवा की गति 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा रही, जिसकी वजह से कई पेड़ उखड़ गए. भीषण चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ ने मंगलवार को आंध्र प्रदेश के तट पर दस्तक दे दी, जिससे दक्षिणी राज्य में चक्रवात का असर देखा गया, जबकि पड़ोसी राज्य ओडिशा में भी इसका प्रभाव महसूस किया गया, जहां 15 जिलों में जनजीवन प्रभावित हुआ.

चक्रवात मोंथा का कहां कितना असर?

गंभीर प्रभाव (लाल क्षेत्र): काकीनाडा, राजमहेंद्रवरम और आसपास के इलाकों में हवा की रफ्तार 100 किमी/घंटा से अधिक हो सकती है. यहां भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है.
भारी प्रभाव (गुलाबी क्षेत्र): अमलापुरम, एलुरु और मछलीपट्टनम में हवाएं 80 किमी/घंटा तक पहुंच सकती हैं.
मध्यम प्रभाव (नीला क्षेत्र): ओंगोल और अमरावती सहित कई हिस्सों में हवाएं 40-70 किमी/घंटा तक चलेंगी और बारिश मध्यम से भारी हो सकती है.
कम प्रभाव (पीला क्षेत्र): कडप्पा, अनंतपुर और तिरुपति में हवाएं 40 किमी/घंटा से कम रहेंगी और हल्की से मध्यम बारिश होगी.
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि तटीय जिलों में समुद्र में ऊंची लहरों और स्टॉर्म सर्ज का खतरा है. प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और आपात सेवाओं को अलर्ट पर रखने के निर्देश दिए हैं.

ओडिशा सीएम ने कंट्रोल रूम में की समीक्षा

ओडिशा सीएम मोहन चरण मज़ी ने मंगलवार को स्पेशल रिलीफ कमिश्नर के कार्यालय स्थित कंट्रोल रूम का दौरा किया और चक्रवात ‘मोंथा’ के लैंडफॉल से पहले की स्थिति की समीक्षा की. इस दौरान राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री ने राहत और बचाव कार्यों की तैयारियों का जायजा लिया और प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए.

यह भी पढ़े :

‘मोंथा’ अगले दो घंटे में आंध्र प्रदेश और यनम तट को पार करेगा

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, प्रचंड चक्रवाती तूफ़ान ‘मोंथा’ अगले दो घंटे में आंध्र प्रदेश और यनम तट को पार करेगा. यह लैंडफॉल मछलीपट्टनम और कालिंगपट्टनम के बीच काकीनाडा के दक्षिण में होगा. इस दौरान तूफ़ान की अधिकतम सतही हवा की रफ्तार 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी, जो झोंकों में 110 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. IMD ने तटीय जिलों में भारी बारिश और समुद्र में ऊंची लहरों की चेतावनी जारी की है.

मोंथा’ पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में आंध्र प्रदेश और यनम तटों के पास पहुंचा

आईएमडी ने अपने बुलेटिन में बताया कि प्रचंड चक्रवाती तूफ़ान ‘मोंथा’ पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में आंध्र प्रदेश और यनम तटों के पास पहुंच गया है. लैंडफॉल की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और यह अगले 3 से 4 घंटे तक जारी रहेगी. मौसम विभाग ने कहा कि चक्रवात मछलीपट्टनम और कालिंगपट्टनम के बीच काकीनाडा के आसपास तट को पार करेगा।. इस दौरान अधिकतम सतही वायु गति 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी, जो झोंकों में 110 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.

सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02

Exit mobile version