Home ताजा ख़बरें कलकत्ता से आएंगे फूल और वृंदावन से मोतियों से बने कपडे़, कुछ...

कलकत्ता से आएंगे फूल और वृंदावन से मोतियों से बने कपडे़, कुछ ऐसे होगा कान्हा का श्रंगार

Janmashtami : जन्माष्टमी का पर्व शनिवार को देशभर में भव्य रूप में मनाया जा रहा है। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कहीं ठाकुर जी वृंदावन में बनी मोतियों की ड्रेस पहनेंगे तो कहीं कलकत्ता से मंगाए गए फूलों से श्रंगार किया जाएगा। श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का मंचन भी होगा।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी। सोशल मीडिया।

Janmashtami : जन्माष्टमी का पर्व शनिवार को देशभर में भव्य रूप में मनाया जा रहा है। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कहीं ठाकुर जी वृंदावन में बनी मोतियों की ड्रेस पहनेंगे तो कहीं कलकत्ता से मंगाए गए फूलों से श्रंगार किया जाएगा। श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का मंचन भी होगा।

Janmashtami : राजधानी लखनऊ के डालीगंज स्थित श्रीमाधव मंदिर में श्री कृष्ण प्राकट्योत्सव पर फूलों से भव्य शृंगार किया जाएगा। संयोजक अनुराग साहू ने बताया कि ब्रजरूपी कलाकारों द्वारा महारास एवं बाल लीलाओं का मंचन किया जाएगा। इलेक्ट्रॉनिक झालरों व गुब्बारों से परसर को सजाया जाएगा।

लगेगा 56 भोग, दही हांडी का भी कार्यक्रम

दक्षिणावर्त श्रीलक्ष्मी शंख से भगवान श्रीकृष्ण का पंचाभिषेक करेंगी। 56 प्रकार के भोग लगेंगे। दही हांडी फोड़ने का कार्यक्रम भी है। श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर भजन संध्या, लॉर्ड कृष्णा संग सेल्फी प्वाइंट तथा आनंद उत्सव पर प्रसाद वितरित किया जाएगा। कार्यक्रमों का आयोजन ब्रज की तर्ज पर किया गया जाएगा।

यह भी पढे़: पीएम मोदी ने 103 मिनट का दिया भाषण, तोड़ा सबसे लंबे भाषण का रिकॉर्ड, स्वतंत्रता दिवस पर 12वीं बार किया संबोधित

खाटू श्याम मंदिर में कटेगा 108 किलो का केक

बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री श्याम मंदिर में श्री कृष्ण प्राकट्योत्सव का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा। महामंत्री रुपेश अग्रवाल ने बताया कि जन्माष्टमी पर 108 किलो का मिल्क केक काटा जाएगा। शृंगार के लिए कलकत्ता से फूल मंगवाए गए हैं। इन फूलों से मनोरम झांकी सजाई जाएगी। इसमें बाल गोपाल श्री कृष्ण पर आधारित अनेक लीलाएं दिखाई जांएगी।

एक लाख से अधिक भक्तों को मिलेगा प्रसाद

वहीं कार्यक्रम शाम 7 बजे से प्रारंभ होकर मध्य रात्रि जन्मोत्सव तक चलेगा। इसमें एक लाख से अधिक भक्तों के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई है। कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने बताया कि सुप्रसिद्ध भजन गायक पवन मिश्र भजनों की प्रस्तुति देंगे। मंदिर प्रांगण को जन्मोत्सव थीम पर सजाया जाएगा। इसमें 10 हजार गुब्बारे और श्री कृष्ण की लीलाओं के कटआउट्स लगाए जाएंगे।

इस्कॉन मंदिर में होंगे ये आयोजन

  • मंगला आरती: प्रातः 4:30 बजे
  • तुलसी आरती: प्रातः 5:15 बजे
  • गुरु पूजा: प्रातः 7:30 बजे
  • शृंगार आरती प्रातः 9:00 बजे
  • अविरल कीर्तन: प्रातः 9:30 बजे से सायं 6:30 बजे तक
  • संध्या आरती: सायं 7:00 बजे
  • प्रवचन: शाम 8:00 बजे से रात 9:00 बजे तक (वक्ता अपरिमेय श्याम प्रभुजी)
  • महाभिषेक: रात्रि 10:00 बजे से मध्य रात्रि 12:00 बजे तक
  • छप्पन भोग: रात्रि 11:00 बजे से मध्य रात्रि 12:00 बजे तक
  • महाआरती: मध्य रात्रि 12:00 बजे

जरी मोती मणि माणिक की विशेष पोशाक वृंदावन के विशेष कारीगरों द्वारा निर्मित की गई है। इससे श्री श्री राधा रमण बिहारी जी का शृंगार किया जाएगा। दोपहर 12:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक अभिषेक (दूध, दही, घी, शहद व 1008 तीर्थों के जल से होगा) एवं महाभिषेक रात्रि 10:00 बजे से मध्य रात्रि 12:00 बजे तक मुख्य पंडाल में होगा।

सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02

Exit mobile version