Home ताजा ख़बरें पुलिस की जांच में शेफाली जरीवाला की मौत की कई वजह आईं...

पुलिस की जांच में शेफाली जरीवाला की मौत की कई वजह आईं सामने, खाली पेट दवाइयां खाना भी हो सकता है मौत का कारण

अभिनेत्री शेफाली जरीवाला के अचानक निधन से हर कोई स्तब्ध है। शेफाली की मौत को 72 घंटे से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक मौत का कारण पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो सका है। शुक्रवार देर रात निधन होने के बाद शनिवार 28 जून को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस और फोरेंसिंक टीम की जांच के बाद सोमवार को इस मामले में कुछ अहम बातें सामने आई हैं।

शेफाली जरीवाला की मौत के पुलिस ने खोले कई राज। फोटो- सोशल मीडिया

अभिनेत्री शेफाली जरीवाला के अचानक निधन से हर कोई स्तब्ध है। शेफाली की मौत को 72 घंटे से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक मौत का कारण पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो सका है। शुक्रवार देर रात निधन होने के बाद शनिवार 28 जून को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस और फोरेंसिंक टीम की जांच के बाद सोमवार को इस मामले में कुछ अहम बातें सामने आई हैं।

उम्र बढ़ने से रोकने के लिए खा रहीं थी दवाइयां

अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का 27 जून की रात निधन हो गया था। उनकी मौत को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। अब पुलिस की ओर से उनकी मौत को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है। उनकी मौत की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि शेफाली जरीवाला उम्र को बढ़ने से रोकने के लिए विभिन्न प्रकार की दवाएं ले रही थीं और संभवत: अस्पताल ले जाने से पहले खाली पेट इन गोलियों का सेवन करने से उनका ब्लड प्रेशर गिर गया था।

खाली पेट कई दवाइयां खाने से गिरा ब्लड प्रेशर

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को घर पर पूजा होने के कारण वह उपवास पर थीं और खाली पेट कई दवाइयां खाने से उनका ब्लड प्रेशर कम हो गया। इस कारण वह चक्कर खा कर गिर गईं। अधिकारी ने बताया कि जरीवाला ने शुक्रवार दोपहर एक इंजेक्शन लिया था, जो संभवतः जवां बने रहने के लिए था तथा रात में भी उन्होंने रोजाना ली जाने वाली दवाइयां ली थीं। उन्होंने कहा, जरीवाला का ब्लड प्रेशर काफी कम हो गया और वह कांपने लगीं, जिसके बाद परिवार के सदस्य उन्हें अस्पताल ले गए।

पुलिस ने अब तक 10 लोगों के दर्ज किए बयान

अधिकारी ने बताया कि अंबोली पुलिस ने अब तक 10 लोगों के बयान दर्ज किए हैं, जिनमें उनके पति, माता-पिता और घरेलू सहायक शामिल हैं, जो घटना के समय घर में मौजूद थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि अबतक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।जांच के तहत पुलिस की एक टीम फोरेंसिक विशेषज्ञों के साथ जरीवाला के घर गई थी और उनकी दवाओं तथा इंजेक्शन सहित कई वस्तुओं के नमूने एकत्र किए थे।

आकस्मिक मौत होने की रिपोर्ट दर्ज की गई

उन्होंने बताया कि जरीवाला की मौत के संबंध में आकस्मिक मौत की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है। अधिकारी के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। बता दें शेफाली को शुक्रवार रात 11:15 बजे उनके पति पराग त्यागी अंधेरी के बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ले गए थे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जरीवाला की मौत की जानकारी शुक्रवार देर रात करीब एक बजे पुलिस को दी गई जिसने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल भेज दिया।

Exit mobile version