Home देश India Canada Relations Canada Participation P20 Summit In Delhi Hardeep Singh Nijjar...

India Canada Relations Canada Participation P20 Summit In Delhi Hardeep Singh Nijjar Killing

[ad_1]

India-Canada Relations: भारत और कनाडा के रिश्ते खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की वजह से बिगड़े हुए हैं. दोनों देशों के बीच तनाव फिलहाल अपने चरम पर है. हालांकि, इन सबके बीच भारत और कनाडा आधिकारिक तौर पर एक बार फिर से मुलाकात कर रहे हैं. ये पहली बार होगा, जब निज्जर विवाद के बाद दोनों देशों की मुलाकात हो रही है. कनाडा अगले हफ्ते भारत में हो रहे ‘पार्लियमेंट-20’ समिट यानी पी-20 में हिस्सा लेने आ रहा है. 

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बात की पूरी संभावना है कि भारत पी-20 की बैठक के दौरान कई प्रमुख मुद्दों को उठाने वाला है. कनाडा ने शुक्रवार (6 अक्टूबर) को पी-20 में हिस्सा लेने की बात को स्वीकार किया. लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि सभी देशों को निमंत्रण भेजा गया है. कनाडा के सीनेट स्पीकर ने इसमें शामिल होने की पुष्टि कर दी है. पी-20 शिखर सम्मेलन में कनाडा का प्रतिनिधित्व सीनेट के अध्यक्ष रेमोंडे गैग्ने करेंगे. वह ऐसे समय पर भारत आ रहे हैं, जब रिश्ते काफी खराब चल रहे हैं.

भारत-कनाडा के बीच रिश्ते कैसे बिगड़े? 

दरअसल, कनाडा में खालिस्तान के आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या हुई. कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत के ऊपर इसका आरोप मढ़ दिया. भारत ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया और कहा कि ट्रूडो का बयान राजनीति से प्रेरित है. वहीं, कनाडा ने भारत के शीर्ष राजनयिक को देश छोड़कर जाने को कहा. भारत ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए कनाडाई राजनयिक को देश छोड़ने का आदेश दिया. तब से ही दोनों देशों के बीच तनाव चल रहा है. 

कनाडा संग चर्चा पर क्या बोले ओम बिरला? 

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से पूछा गया कि क्या वह कनाडाई प्रतिनिधिमंडल के सामने भारत पर लगे आरोपों के मुद्दे को उठाएंगे. इसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘हम उन मुद्दों पर बात करेंगे, जिन्हें शिखर सम्मेलन के लिए लिस्ट किया गया है. बाकी के मुद्दों पर अनौपचारिक तौर पर बात की जाएगी.’ उनके इस बयान से साफ हो गया कि कहीं न कहीं भारत कनाडा के सामने विरोध दर्ज करवाने वाला है. साथ ही कनाडाई प्रधानमंत्री के आरोपों पर उसे जवाब देने वाला है. 

क्या है पी-20, जिसमें शामिल होगा कनाडा? 

पी-20 जी20 देशों के संसदों के अध्यक्षों और सभापतियों का एक मंच है. यह संसदीय नेताओं को वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करने और उन्हें साझा करने के लिए एक प्लेटफॉर्म देता है. दिल्ली में हो रहे इस शिखर सम्मलेन का आयोजन द्वारका के ‘इंडिया इंटरनेशनल कंवेंशन एंड एक्सपो सेंटर’ में किया जाएगा. पी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन 13-14 अक्टूबर को किया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम का उद्घाटन करने वाले हैं.

यह भी पढ़ें: भारत के दबाव के बाद कनाडा ने बनाया संतुलन? ज्यादातर राजनयिकों को सिंगापुर और मलेशिया भेजा

[ad_2]

Exit mobile version