Home खेल भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा टेस्ट : दूसरे दिन 387 रन पर सिमटी...

भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा टेस्ट : दूसरे दिन 387 रन पर सिमटी इंग्लैंड की टीम, खेल खत्म होने तक भारत ने बनाए 145 रन

भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स टेस्ट का दूसरे दिन भारत ने इंग्लैंड के 387 रनों समेट दिया। वहीं भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट के नुकसान पर 145 रन बना लिए हैं। राहुल और पंत की जोड़ी मैदान पर जमी है। दोनों चौथे विकेट के लिए 38 (61) रन जोड़ लिए हैं। राहुल 53 और पंत 19 रन बनाकर खेल रहे हैं।

भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स टेस्ट का दूसरे दिन भारत ने इंग्लैंड के 387 रनों समेट दिया। वहीं भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट के नुकसान पर 145 रन बना लिए हैं। राहुल और पंत की जोड़ी मैदान पर जमी है। दोनों चौथे विकेट के लिए 38 (61) रन जोड़ लिए हैं। राहुल 53 और पंत 19 रन बनाकर खेल रहे हैं।

भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 74 रन देकर पांच विकेट चटकाए। वहीं रूट के 37वें शतक के बावजूद इंग्लैंड को पहली पारी 387 रन पर सिमट गई। स्टंप तक तीन विकेट गंवाकर भारत ने 145 रन बना लिए। केएल राहुल 53 और ऋषभ पंत 19 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम इंडिया अब भी इंग्लैंड की पहली पारी के जवाब में 242 रन पीछे है। उसके 7 विकेट सुरक्षित हैं।

दूसरे दिन का खेल समाप्त

जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी ने जहां इंग्लैंड को पहली पारी में विशाल स्कोर बनाने से रोका, वहीं सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने अर्धशतक लगाकर भारतीय पारी को संभाले रखा। इंग्लैंड ने पहली पारी में 387 रन बनाए थे। भारत ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक पहली पारी में तीन विकेट पर 145 रन बनाए हैं और वह अभी इंग्लैंड से 242 रन पीछे चल रही है। स्टंप्स के समय केएल राहुल 53 रन और ऋषभ पंत 19 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इंग्लैंड की ओर से क्रिस वोक्स, जोफ्रा आर्चर और बेन स्टोक्स को एक-एक विकेट मिला है।

अच्छी नहीं रही भारत की शुरूआत

इंग्लैंड को ऑलआउट करने के बाद भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने यशस्वी जायसवाल का विकेट जल्द गंवाया जो आठ गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 13 रन बनाकर आउट हुए। यशस्वी आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन जोफ्रा आर्चर की गेंद पर हैरी ब्रूक को कैच थमा बैठे। इसके बाद केएल राहुल ने करुण नायर के साथ मिलकर पारी को संभाला और दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी हुई। इसे बेन स्टोक्स ने करुण को आउट कर तोड़ा। करुण अच्छी लय में दिख रहे थे, लेकिन 62 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 40 रन बनाकर आउट हो गए।

मात्र 16 रन बनाकर आउट हुए गिल

इंग्लैंड को शुभमन गिल के रूप में तीसरी मिली। क्रिस वोक्स ने शुभमन गिल को आउट कर भारत को तीसरा झटका दिया। पिछले टेस्ट में दोहरा शतक और शतक लगाने वाले कप्तान गिल तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके और 16 रन बनाकर आउट हुए। भारत के लिए राहत की बात यह रही कि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत बल्लेबाजी के लिए उतरे। पंत पहले दिन विकेटकीपिंग करते वक्त चोटिल हो गए थे और मैदान से बाहर चले गए थे। उन्होंने दूसरे दिन भी विकेटकीपिंग नहीं की थी और उनकी जगह ध्रुव जुरेल ने ही विकेट के पीछे जिम्मा संभाला था। हालांकि, बल्लेबाजी के लिए पंत उतरे जिससे उनकी चोट को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लगा।

इंग्लैंड के लिए जो रूट ने लगाया शतक

इससे पहले इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जो रूट के शतक और जेमी स्मिथ और ब्रायडन कार्स की अर्धशतकीय पारी के दम पर 387 रन बनाए हैं। रूट ने 104, जेमी स्मिथ 51 और ब्रायडन कार्स ने 56 रन की पारी खेली। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 15वीं बार 5 विकेट चटकाए। बुमराह के अलावा नीतीश कुमार रेड्डी और सिराज ने 2 जबकि रवींद्र जडेजा ने 1 विकेट चटकाए।

Exit mobile version