अग्निवीर भर्ती परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं। परीक्षा 30 जून से 10 जुलाई तक चलेगी। उम्मीदवारों को दौड़ में नए मानदंडों के अनुसार अंक मिलेंगे, जिसमें 4 ग्रुप्स में अलग-अलग समय निर्धारित किया गया है।
भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती परीक्षा 2025 के लिए कुछ पोस्टों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं, और बचे हुए सभी भर्तियों के लिए आज एडमिट कार्ड जारी होने वाले हैं। सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस बार परीक्षा 30 जून से 10 जुलाई के बीच होनी है। अगर आप भी अग्निवीर बनना चाहते हैं तो आपको इस बार भर्ती के लिए हुए बदलाव पर ध्यान देना होगा।
अग्निवीर परीक्षा में अब 1600 मीटर की दौड़ के लिए चार कैटेगरी होंगी। इसके अनुसार, अलग-अलग पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। दौड़ के लिए उम्मीदवारों को 30 सेकंड का अतिरिक्त समय मिलेगा, और अब 6 मिनट 15 सेकंड में दौड़ पूरी करने पर भी क्वालीफाई माना जाएगा।
यहां चार कैटेगरी हैं:
ग्रुप 1: 5 मिनट 30 सेकंड में 1.6 किमी दौड़ने पर 60 अंक मिलेंगे।
ग्रुप 2: 5 मिनट 31 सेकंड से 5 मिनट 45 सेकंड में 1.6 किमी दौड़ने पर 48 अंक मिलेंगे।
ग्रुप 3: 5 मिनट 46 सेकंड से 6 मिनट में 1.6 किमी दौड़ने पर 36 अंक मिलेंगे।
ग्रुप 4: 6 मिनट 1 सेकंड से 6 मिनट 15 सेकंड में 1.6 किमी दौड़ने पर 24 अंक मिलेंगे।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं। होमपेज पर Admit Card लिंक पर क्लिक करें। अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, जिसे आप डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं।
किन कैटगिरी के लिए निकली है भर्ती
अग्निवीर (जनरल ड्यूटी)
अग्निवीर (तकनीकी)
अग्निवीर क्लर्क
अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं और 10वीं पास)
नर्सिंग सहायक
सिपाही फार्मा
सिपाही ड्रेसर
धार्मिक शिक्षक
हवलदार सर्वेयर
महिला सैन्य पुलिस
अन्य विशेष श्रेणियां
इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2025 परीक्षा का पूरा शेड्यूल
- पदनाम परीक्षा तिथि
- अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD) 30 जून – 03 जुलाई
- अग्निवीर ट्रेड्समैन 03 जुलाई – 04 जुलाई
- अग्निवीर टेक्निकल 04 जुलाई
- अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं पास) 07 जुलाई
- अग्निवीर महिला मिलिट्री पुलिस 07 जुलाई
- सोल्जर टेक्निकल (NA) 08 जुलाई
- हवलदार एजुकेशन 08 जुलाई
- सिपाही (फार्मासिस्ट) 09 जुलाई
- जेसीओ धार्मिक शिक्षक (RT) 09 जुलाई
- जेसीओ कैटरिंग 09 जुलाई
- हवलदार सर्वेयर ऑटोमेटेड कार्टोग्राफर 09 जुलाई
- क्लर्क/SKT टाइपिंग टेस्ट 10 जुलाई
अगर किसी उम्मीदवार के एडमिट कार्ड में कोई गलती है तो उसे तुरंत शिकायत करनी चाहिए, जिससे वो गलती ठीक हो सके और वो अग्निवीर की भर्ती परीक्षा दे पाए।
