भारतीय कॉमेडियन जाकिर खान ने न्यूयॉर्क में रचा इतिहास, अमेरिकी कलाकार ने भी उनके टैलेंट को सराहा

Zakir Khan Record: भारत के पॉपुलर स्टैंडअप कॉमेडियन जाकिर खान ने न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में लोगों का दिल जीत लिया। हिंदी में कॉमेडी करके उन्होंने इतिहास रच दिया। ऐसा करने वाले वो पहले भारतीय बन गए हैं। उन्हें इस उपलब्धि पर सेलेब्स शुभकामनाएं दे रहे हैं।

न्यूयार्क में कॉमेडी शो पेश करते भारतीय कलाकर जाकिर खान। सोशल मीडिया।

Zakir Khan Record: भारत के पॉपुलर स्टैंडअप कॉमेडियन जाकिर खान ने न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में लोगों का दिल जीत लिया। हिंदी में कॉमेडी करके उन्होंने इतिहास रच दिया। ऐसा करने वाले वो पहले भारतीय बन गए हैं। उन्हें इस उपलब्धि पर सेलेब्स शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Zakir Khan Record: भारत के मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन जाकिर खान ने अमेरिका की धरती पर अपनी हिंदी कॉमेडी से नया इतिहास रच दिया है। न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में हिंदी स्टैंड-अप शो की शुरुआत करने वाले जाकिर खान पहले भारतीय बन चुके हैं।

17 अगस्त को आयोजित हुआ था कार्यक्रम

हजारों लोगों के सामने उन्होंने 17 अगस्त को अपनी कॉमेडी से ऐसा समा बांधा कि अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया। जाकिर की इस उपलब्धि पर उन्हें अमेरिकी लेखक और कॉमेडियन हसन मिन्हाज ने भी शुभकामनाएं दीं और इस पल को ऐतिहासिक बताया।

छह हजार से ज्यादा लोगों ने उठाया लुत्फ

जाकिर खान ने रविवार को न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में हिंदी स्टैंड-अप स्पेशल शो किया। इसमें 6 हजार से ज्यादा लोग मौजूद थे। विदेश में जाकिर ने हिंदी में कॉमेडी की और कॉमेडी के साथ-साथ हिंदी का मान भी बढ़ाया। यहां उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन मिला। जाकिर को सोशल मीडिया पर सेलेब्स से लेकर फैंस तक बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं।

अमेरिकी कलाकार हसन मिन्हाज ने की तारीफ

अमेरिकी कलाकर हसन मिन्हाज भी इस शो के दौरान जाकिर खान के साथ ही थे। उन्हने इंस्टाग्राम पर जाकिर के साथ अपनी तस्वीरें और उनका वीडियो भी शेयर किया है। इसके साथ हसन ने लिखा, ”दुनिया भर में कॉमेडी के लिए एक ऐतिहासिक रात। कल रात मैंने अपने भाई जाकिर खान को ‘द गार्डन’पर पूरी तरह से हिंदी में हेडलाइन करने वाले इतिहास के पहले कॉमेडियन बनते देखा। वो कहानी और कविता को ऐसे तरीके से जोड़ते हैं जो कॉमेडी की विधा को उस मुकाम तक पहुंचा रहे हैं जो मैंने पहले कभी नहीं देखा।

यह भी पढ़ें: एनडीए ने उपराष्‍ट्रपत‍ि उम्मीदवार के लिए सीपी राधाकृष्‍णन का किया चुनाव, आखिर क्यों हैं भाजपा की पसंद, जानें

जाकिर के लिए लोगों ने खड़े होकर बजाईं तालियां

जाकिर खान के न्यूयॉर्क के इस शो के वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। जाकिर ने भी वो वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है जिसमें उन्हें ऑडियंस की तरफ से स्टैंडिंग ओवेशन मिला है। कॉमेडियन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इसमें दर्शकों का अभिवादन करते हुए जाकिर उनका आभार भी जता रहे हैं। वहीं न्यूयॉर्क के विश्व प्रसिद्ध टाइम्स स्क्वायर के बिलबोर्ड पर भी जाकिर खान के पोस्टर्स छाए रहे।

सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02