Home खेल वेस्टइंडीज सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान, करुण को नहीं मिली...

वेस्टइंडीज सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान, करुण को नहीं मिली जगह और जडेजा बने उपकप्तान

India vs West Indies Test Squad: वेस्टइंडीज के खिलाफ अगले महीने होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए गुरुवार को भारतीय टीम का एलान हो गया है। भारतीय टीम इस सीरीज में शुभमन गिल की अगुआई में उतरेगी, जबकि रवींद्र जडेजा उपकप्तान होंगे।

आजित आगरकर की फाइल फोटो।

India vs West Indies Test Squad: वेस्टइंडीज के खिलाफ अगले महीने होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए गुरुवार को भारतीय टीम का एलान हो गया है। भारतीय टीम इस सीरीज में शुभमन गिल की अगुआई में उतरेगी, जबकि रवींद्र जडेजा उपकप्तान होंगे।

India vs West Indies Test Squad: एशिया कप 2025 के बीच वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए आज भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर दुबई में प्रेस कांफ्रेंस कर टीम इंडिया का ऐलान किया है। जसप्रीत बुमराह ये टेस्ट सीरीज खेलते हुए दिखाई देंगे।

इंजरी के चलते ऋषभ पंत बाहर

इंजरी के चलते ऋषभ पंत इस सीरीज से बाहर रहने वाले हैं, उनकी जगह ध्रुव जुरेल को टीम में मौका मिला है। इसके अलावा करुण नायर की टीम से छुट्टी हो गई है, क्योंकि इंग्लैंड दौरा उनके लिए कुछ खास नहीं रहा था।

यह भी पढ़ें:

शुभमन गिल करेंगे कप्तानी

वेस्टइंडीज के खिलाफ अगले महीने होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए गुरुवार को भारतीय टीम का एलान हो गया है। भारतीय टीम इस सीरीज में शुभमन गिल की कप्तानी में खेलने उतरेगी, जबकि रवींद्र जडेजा को उपकप्तान बनाया गया है। आखिरी बार टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच साल 2023 में टेस्ट सीरीज खेली गई थी। उस दौरान टीम इंडिया ने सीरीज को 1-0 से अपने नाम किया था। भारतीय टीम के चुनाव पर सभी की नजर है।

वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है…

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, एन जगीदशन (विकेटकीपकर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव।

सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02

Exit mobile version