
जामुन पोषक तत्वों से भरपूर एक स्वादिष्ट फल है। इसके औषधीय गुणों को देखा जाए तो यह कई बीमारियों में लाभ देता है। सबसे बड़ा फायदा को शुगर के मरीजों को हैं, जो इसका सेवन करके अपनी शुगर को कंट्रोल में रख सकते हैं। इसमें जंबोलिन और जंबोसिन नामक तत्व पाए जाते हैं जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखते हैं। सीजन खत्म होने से पहले इसे डाइट में जरूर शामिल करें।
जामुन को आयुर्वेद और आधुनिक चिकित्सा शास्त्र दोनों में लाभकारी माना गया है। इसका टेस्ट खट्टा-मीठा और हल्का कसैला होता है। यह गर्मियों के मौसम में खासतौर पर पसंद किया जाता है। इस समय बाजार में भरपूर मात्रा में उपलब्ध है। जामुन में विटामिन सी, आयरन, पोटैशियम, फाइबर और पॉवरफुल एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो इसे औषधीय गुणों से भरपूर बनाते हैं।यह न केवल शरीर को पोषण देता है बल्कि कई बीमारियों से बचाने में भी सहायक होता है। आइए जानते हैं जामुन के कुछ मुख्य स्वास्थ्य लाभ के बारे में।
शुगर पर नियंत्रण और पाचन में सहायक

जामुन मधुमेह रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें पाए जाने वाले जंबोलिन और जंबोसिन जैसे तत्व ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। फाइबर से भरपूर जामुन पाचन को मजबूत बनाता है और कब्ज, गैस, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याओं को दूर करता है। यह पेट में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करता है। जामुन में मौजूद विटामिन सी, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं। यह सर्दी-खांसी इंफेक्शन और अन्य बीमारियों से बचाने में सहायक होता है।
शरीर में खून बढ़ाने और वेट लॉस में मददगार
आयरन से भरपूर जामुन शरीर में रेड ब्लड सेल्स के उत्पादन को बढ़ाता है, जिससे एनीमिया से बचाव होता है और शरीर में ऑक्सीजन का संचार बेहतर होता है। इसमें पाए जाने वाले पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। जिससे हार्ट को मजबूत बनता है। जामुन कैलोरी में कम और फाइबर में अधिक होता है, जिससे भूख नियंत्रित रहती है और मेटाबॉलिज्म तेज होता है। जिससे वेट लॉस करने में मदद मिलती है।

जामुन बनाता है त्वचा को चमकदार
इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ए स्किन को जवान और ग्लोइंग बनाए रखते हैं। जामुन की छाल और पत्तियां दांतों और मसूड़ों की समस्याओं जैसे मसूड़ों की सूजन, पायरिया और बैक्टीरियल इंफेक्शन से राहत देती हैं। जामुन लिवर से टॉक्सिन को बाहर निकालने में सहायक होता है। यह लिवर फंक्शन को सुधारता है और फैटी लिवर जैसी समस्याओं को रोकता है। जामुन में मौजूद एंथोसायनिन, फ्लेवोनोइड्स और पॉलीफेनोल्स कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकने में मदद करते हैं।
सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पार खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02











