Japan Flu Outbreak: जापान में एक फ्लू का प्रकोप बढ़ रहा है। यहां के कागोशिमा, ओकिनावा, टोक्यो और अन्य प्रभावित इलाकों में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। कई स्कूलों को बंद करना पड़ा है। जापान की सरकार ने इसे राष्ट्रीय महामारी घोषित कर दिया है।
Japan Flu Outbreak: साल 2020 में फैले कोरोना वायरस की याद एक बार फिर लोगों को आने लगी है। जी हां हाल ही में सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जापान में भी एक फ्लू का बड़े पैमाने पर प्रकोप देखने को मिल रहा है। इसका संक्रमण काफी तेजी से लोगों के बीच फैल रहा है। जिसके चलते लोगों को अस्पतालों में भर्ती होना पड़ रहा है। वहीं मीडिया रिपोर्ट की मानें तो जापान के कई शहरों में स्कूलों को बंद कर दिया गया है।

जापान में फ्लू की महामारी
जापानी मीडिया रिपोर्ट की मानें तो देश में फैले मौसमी फ्लू के चलते गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है, कि मरीजों की संख्या महामारी की औसत सीमा को पार कर 1.04 मरीज प्रति चिकित्सा संस्थान पहुंच गया है। जो काफी असामान्य और परेशान करने वाला है। वहीं ये मामले कम आबादी वाले क्षेत्रों में भी तेजी से फैल रहे हैं। जिसकी चपेट में ज्यादातर बच्चे और बुजुर्ग आ रहे हैं। क्योंकि इनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है।
जापान में क्यों बंद किए गए स्कूल?
जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस बार फ्लू के मामले काफी पहले और ज्यादा संख्या में बढ़े हैं। जिसे नियंत्रित करना काफी मुश्किल हो रहा है। इसके चलते 100 से ज्यादा स्कूलों को बंद करना पड़ा है। क्योंकि इस फ्लू का संक्रमण सबसे ज्यादा बच्चों और बुजुर्गों को ही परेशान कर रहा है। फ्लू के कारण लोगों में तेज बुखार, गले में दर्द, लगातार खांसी, बदन दर्द, मांसपेशियों में दर्द, कमजोरी, थकान, भूख कम लगना, बेचैनी और मूड स्विंग्स जैसे लक्षण देखने को मिल रहे हैं।
तेजी से फैल रहा है इन्फेक्शन
जापान के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 3 अक्टूबर तक फ्लू के कारण करीब 4,000 से ज्यादा मरीजों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा, जो पिछले हफ्ते की तुलना में लगभग चार गुना ज्यादा है। इन्फेक्शन को फैलने से रोकने के लिए एहतियात के तौर पर 135 से अधिक स्कूलों और डे-केयर सेंटर्स को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। यामागाटा प्रांत में एक स्कूल में 36 में से 22 बच्चों को फ्लू के लक्षण मिले, जिसके बाद स्कूल को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा।
ये शहर सबसे ज्यादा प्रभावित
जापान के कागोशिमा, ओकिनावा, टोक्यो और अन्य प्रभावित इलाकों में फ्लू मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अस्पतालों में बिस्तर कम पड़ गए हैं और डॉक्टर व स्टाफ लगातार काम से थक चुके हैं। कई अस्पतालों में वेटिंग रूम भी भर गए हैं। ऐसे में अस्पताल प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जरूरत न होने पर अस्पताल न आएं और फ्लू के लक्षण दिखने पर डॉक्टर से तुरंत सलाह लें।
लॉकडाउन जैसी पाबंदियां नहीं
हालांकि सरकार ने सख्त लॉकडाउन या पाबंदियां नहीं लगाई हैं, लेकिन अधिकारियों ने कंपनियों और स्कूलों से फ्लेक्सिबल कामकाज और ऑनलाइन ऑप्शन अपनाने की सलाह दी है। सरकार लोगों से टीका लगवाने की अपील कर रही है। इसके साथ ही बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को दूसरों से दूरी बनाए रखें और साफ-सफाई के नियमों का पालन करने की सलाह दी गई है।
यह भी पढ़ें:
- अमेरिकी टैरिफ से नाराज चाइना ने क्रिप्टो बाजार में मचाया हाहाकार, बेच डाली सारी बिटकॉइन
- चीन और अमेरिका के बीच व्यापार युद्ध चरम पर, ट्रंप ने चीन के सामानों पर लगाया सौ परसेंट टैरिफ
- सीमा विवाद पर भिड़ी पाकिस्तान व अफगानी सेना, पाकिस्तान ने कई चौकियां व सैनिक गंवाए
यात्रा करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी
एक्सपर्ट ने फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच लोगों को यात्रा करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। यात्रियों को मास्क पहनना, हाथ धोना और स्वच्छता बनाए रखना जरूरी है। शुरुआती फ्लू प्रकोप के कारण यात्रा और पर्यटन क्षेत्र भी सतर्क हो गए हैं।
सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02