Home देश Kerala Blast Kochi Convention Center Teams Of National Security Gaurds Counter Terror...

Kerala Blast Kochi Convention Center Teams Of National Security Gaurds Counter Terror ATS Sleuths Rushed To Blast Site In KalamaserryIED Suspected

[ad_1]

Kerala Blast News: केरल के कोच्चि कन्वेंशन सेंटर में यहोवा साक्षियों (Jehova’s Witnesses) की प्रार्थना सभा में सिलसिलेवार ब्लास्ट के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) और एंटी टेरर स्क्वाड यानि आतंकवाद रोधी दस्ता (एटीएस) की टीमें केरल के कलामासेरी में विस्फोट स्थल पर पहुंचीं है. इस मामले में सिलसिलेवार आईईडी  (Improvised explosive device) ब्लास्ट का संदेह है.

धमाके के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन से फोन पर बात की. सिलसिलेवार ब्लास्ट और कई लोगों के घायल होने की सूचना मिलने के बाद गृह मंत्रालय ने तुरंत ही जांच का आदेश दिया है.

एक-एक पल का अपडेट ले रहा गृह मंत्रालय
गृह मंत्रालय के सूत्रों ने बताया है कि एनएसजी की नेशनल बम डाटा सेंटर की टीम दिल्ली से रवाना हुई है. इसके अलावा केरल के पड़ोसी राज्यों से भी टीम को भेजा जा रहा है. एटीएस की टीम भी मौके पर जल्द पहुंचने वाली है. हमले के पीछे गहरी साजिश की आशंका जाहिर की जा रही है. गृह मंत्रालय लगातार हालात पर नजर रख रहा है और राज्य प्रशासन के साथ संपर्क में रहकर एक-एक पल का अपडेट ले रहा है.

धमाके के लिए इनसेंनडायरी डिवाइस का इस्तेमाल
यहोवा साक्षियों की प्रार्थना सभा में हुए इस ब्लास्ट से पूरा देश स्तब्ध है. शुरुआती जांच के मुताबिक सिलसिलेवार धमाके को अंजाम देने के लिए इनसेंनडायरी (incendiary) device  का इस्तेमाल हुआ है. यह आईईडी की तरह ही होता है. इससे एक छोटा धमाका होता है, जिससे आग लग जाती है.

NIA अधिकारी मौके पर 
ब्लास्ट के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की 4 सदस्यीय टीम मौके के पर पहुंच रही है. केरल के कोच्चि ब्रांच ऑफिस से एनआईए की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई है. आपको बता दें कि ब्लास्ट की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि 35 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं. राज्य सरकार ने सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रहने को कहा है और चिकित्सा कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर वापस बुला लिया गया है.

यहोवा साक्षी (Jehova’s Witnesses) ईसाई धर्म का एक विशेष संप्रदाय है, जिसके प्रार्थना के सिद्धांत उसके शासी निकाय द्वारा तय होते हैं. इसके कई कार्यक्रम दुनिया भर में समय-समय पर होते रहते हैं.

 ये भी पढ़ें :Kerala Blast : केरल के एर्नाकुलम में ईसाइयों की प्रार्थना सभा में ब्लास्ट, चश्मदीदों का दावा- तीन से चार धमाके हुए

[ad_2]

Exit mobile version