Home देश Mahadev Betting App Case ED Raid On Qureshi Production House Bollywood Celebrities...

Mahadev Betting App Case ED Raid On Qureshi Production House Bollywood Celebrities Interogation

[ad_1]

Mahadev Betting App: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महादेव बेटिंग ऐप मामले में शुक्रवार (6 अक्टूबर) को एक बॉलीवुड प्रोडक्शन हाउस पर छापा मारा. इस प्रोडक्शन हाउस को फिल्म बनाने के लिए हवाला के जरिए पैसे मिले थे. वहीं, महादेव बेटिंग ऐप मामले में कई सारे नामी बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया. जिन सेलिब्रिटीज को बुलाया गया है, उन्होंने महादेव बेटिंग ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की शादी में हिस्सा लिया था. इसके बदले उन्हें करोड़ों रुपये मिले थे. 

महादेव बेटिंग ऐप में कई तरह के गेम, लौटरी और बेटिंग ऑप्शन हैं. आसान भाषा में कहें तो ये एक जुआ खेलने वाला ऐप है. इसमें चुनाव नतीजों के बारे में अनुमान लगाने का भी ऑप्शन मिलता है. जांच में ये बात सामने निकलकर आई है कि इस ऐप को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से ऑपरेट किया जा रहा है. आइए आपको महादेव बेटिंग ऐप से जुड़ी अब तक की 10 बड़ी बातों के बारे में बताते हैं. 

  1. ईडी ने मुंबई के कुरैशी प्रोडक्शन हाउस पर छापेमारी की है. कुरैशी प्रोडक्शन हाउस को फिल्म बनाने के लिए महादेव ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल से हवाला का पैसा मिला था. ईडी ने मुंबई के अंधेरी में छापेमारी की. ईडी ने यहां पर मौजूद लोगों से पूछताछ भी की. 
  2. कुरैशी प्रोडक्शन हाउस को वसीम और तबस्सुम कुरैशी चलाते हैं. ये प्रोडक्शन हाउस एक टॉप बॉलीवुड स्टार के साथ एक बड़े बजट की फिल्म बनाने में शामिल रहा है. इस फिल्म को स्थानीय भाषा में बनाया जा रहा है और कहा जा रहा है कि इसे अन्य भाषाओं में डब किया जाएगा. 
  3. ईडी ने महादेव बेटिंग ऐप मामले में मुंबई दफ्तर पर रणबीर कपूर से पूछताछ की. इसके अलावा कपिल शर्मा और हुमा कुरैशी को भी पूछताछ के लिए बुलाया. श्रद्धा कपूर और टीवी एक्ट्रेस हिना खान का नाम भी इस मामले से जुड़ा है. ईडी इनसे भी पूछताछ करने वाली है. 
  4. महादेव बेटिंग ऐप के प्रमोशन के लिए काम करने वाले कई सारे ए-लिस्ट के बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ईडी के रडार पर हैं. सूत्रों ने बताया है कि 14 से 15 सेलिब्रिटीज ऐसे हैं, जिन पर ईडी नजर रख रही है. आने वाले दिनों में इन्हें पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा. 
  5. ऑनलाइन बेटिंग ऐप से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अब तक ईडी ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए लोगों के नाम सुनील दम्मानी, अनिल दम्मानी, चंद्रभूषण वर्मा और सतीश चंद्राकर हैं. सुनील दम्मान और अनिल दम्मानी दोनों सगे भाई हैं, जबकि चंद्रभूषण छत्तीसगढ़ पुलिस में एएसआई है. 
  6. सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के जरिए प्रमोट की जाने वाली कंपनी ने संयुक्त अरब अमीरात में एक शानदार शादी का आयोजन किया, जिसमें लगभग 200 करोड़ रुपये कैश में दिए गए. इसमें से ज्यादातर पैसा उन सेलिब्रिटीज को मिला, जिन्होंने शादी में परफॉर्म किया. 
  7. महादेव बेटिंग ऐप को ऑपरेट करने के लिए मलेशिया, थाईलैंड, भारत, यूएई में कॉल सेंटर खोले गए. यहां से सब्सिडरी ऐप बनाकर ऑनलाइन सट्टेबाजी की जा रही थी. ईडी की जांच में सामने आया है कि महादेव बेटिंग ऐप के जरिए हजारों करोड़ रुपये का लेन-देन हुआ है. 
  8. ईडी ने बताया है कि भारत में सट्टेबाजी के लिए 4000 ब्रांच/पैनल का इस्तेमाल किया जा रहा था. हर पैनल पर 200 ग्राहक सट्टा लगाते थे. इसके जरिए चंद्राकर और उप्पल की रोजाना 200 करोड़ रुपये की कमाई हो रही थी. 
  9. प्रवर्तन निदेशालय ने हाल ही में बड़े पैमाने पर छापेमारी कर महादेव बेटिंग ऐप से जुड़े 417 करोड़ रुपये की संपत्तियों को जब्त किया था. ईडी ने कुल मिलाकर 39 लोकेशन पर छापेमारी की थी. ये छापेमारी कोलकाता, भोपाल, मुंबई जैसे शहरों में हुई. 
  10. सट्टेबाजी का व्यापार खड़ा करने से पहले चंद्राकर छत्तीसगढ़ के भिलाई में जूस की दुकान चलाता था. जबकि उप्पल की टायर की दुकान थी. दोनों दुबई चले गए और फिर वहां पर उन्होंने एक शेख और एक पाकिस्तानी नागरिक से मुलाकात की. इसके बाद ही महादेव बेटिंग ऐप की शुरुआत हुई. 

यह भी पढ़ें: कैस चलता था महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप से सट्टा? मलेशिया, थाईलैंड और UAE से भी कनेक्शन

[ad_2]

Exit mobile version