Home ताजा ख़बरें ‘मेक इन इंडिया’ हथियारों ने आतंकवाद के आकाओं की नींद उड़ा दी,...

‘मेक इन इंडिया’ हथियारों ने आतंकवाद के आकाओं की नींद उड़ा दी, तमिलनाडु की जनसभा में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के थूथुकुडी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में बने हथियारों (मेक इन इंडिया) ने आतंकवाद के आकाओं की नींद उड़ा दी है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कैसे बढ़ती रक्षा उत्पादन क्षमता भारत को मजबूत कर रही है। साथ ही सीमा पार आतंकवाद को शह देने वालों के लिए भी चिंता का विषय है।

तमिलनाडु में एक जनसभा को संबोधित करते पीएम मोदी। सोशल मीडिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के थूथुकुडी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में बने हथियारों (मेक इन इंडिया) ने आतंकवाद के आकाओं की नींद उड़ा दी है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कैसे बढ़ती रक्षा उत्पादन क्षमता भारत को मजबूत कर रही है। साथ ही सीमा पार आतंकवाद को शह देने वालों के लिए भी चिंता का विषय है।

पीएम नरेंद्र मोदी तमिलनाडु के थूथुकुडी में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए मेड इन इंडिया हथियारों को भारत की ताकत बताया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत के स्वदेशी हथियारों ने ऑपरेशन सिंदूर में अहम भूमिका निभाई।

मेक इन इंडिया और मिशन मैन्युफैक्चरिंग पर जोर

पीएम मोदी ने कहा कि भारत सरकार मेक इन इंडिया और मिशन मैन्युफैक्चरिंग पर जोर दे रही है। भारत में बने हथियारों ने पाकिस्तान में स्थित आतंकवादी ठिकानों को मलबे में बदल दिया। भारत में बने हथियार आज भी आतंक के आकाओं को रात में सोने नहीं दे रहे हैं।

4900 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजनाओं की सौगात

पीएम मोदी ने तमिलनाडु को कई हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने बंदरगाह इंफ्रास्ट्रक्चर, एयरपोर्ट विस्तार, हाईवे अपग्रेड, रेल इलेक्ट्रिफिकेशन और क्लीन एनर्जी के 4900 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

थूथुकुडी हवाई अड्डे पर नए टर्मिनल का भी उद्घाटन

पीएम ने चेन्नई से संपर्क सुधारने के लिए 2,500 करोड़ रुपये की दो प्रमुख सड़क परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया। 450 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित थूथुकुडी हवाई अड्डे पर नए टर्मिनल का भी उद्घाटन किया। उन्होंने ब्रिटेन के साथ हुए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट का जिक्र किया और कहा कि इससे तमिलनाडु के युवाओं का फायदा होगा।

ब्रिटेन और भारत के बीच एक मुक्त व्यापार समझौता

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘आज हम अपने प्रयासों से एक विकसित तमिलनाडु और एक विकसित भारत के विजन को आगे बढ़ा रहे हैं। ब्रिटेन और भारत के बीच एक मुक्त व्यापार समझौता हुआ है, जो इस विजन को और गति देता है। यह समझौता भारत की अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती देगा। यह दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की गति को और तेज़ करेगा।’

सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02

Exit mobile version