Home देश MP Election 2023 PM Modi Road Show In Indore For BJP

MP Election 2023 PM Modi Road Show In Indore For BJP

[ad_1]

PM Modi Road Show: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे दमखम से जुटे हैं. मंगलवार (14 नवंबर) को उन्होंने ताबड़तोड़ तीन रैलियां की. इसके बाद वो इंदौर में रोड शो कर रहे हैं.. ये रोड शो करीब दो किलोमीटर तक चलेगा. 

इससे पहले पीएम मोदी ने अपने चुनाव प्रचार के आखिरी दिन बैतूल, शाजापुर और झाबुआ में रैलियों को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कहा कि 3 दिसंबर को एक बार फिर दिवाली मनाएंगे.

मध्य प्रदेश की 230 सीटों पर 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. इसके लिए बुधवार (15 नवंबर) को प्रचार थम जाएगा. पीएम मोदी का आज राज्य में आखिरी कार्यक्रम है. मध्य प्रदेश के बाद पीएम झारखंड जाएंगे, जहां बुधवार को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के अवसर पर विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) के विकास के उद्देश्य से 24,000 करोड़ रुपये की परियोजना शुरू करेंगे.

[ad_2]

Exit mobile version