[ad_1]

एनसीपी के दो धड़ों शरद पवार बनाम अजित पवार समूह के मामले की सुनवाई गुरुवार (9 नवंबर) को चुनाव आयोग में हुई. सुनवाई के बाद शरद पवार गुट के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने मीडिया से बात करते हुए दावा किया कि अजित पवार खेमे की ओर से आयोग में फर्जी एफिडेविट फाइल किए गए हैं. उन्होंने दावा किया कि ऐसे करीब 20 हजार हलफनामे अजित गुट की ओर से दायर किए गए हैं.

शरद पवार खेमे के वकील ने ये कहा

शरद पवार गुट के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने मीडिया से कहा, ”अभी हमारी लगभग सुनवाई खत्म हुई है चुनाव आयोग में, हमारी तरफ से जवाबदेही पहली बार शुरू हुई और हमने कुछ बहुत ही चौंका देने वाले, बहुत ही अजीबोगरीब चीजें, तथ्य चुनाव आयोग के सामने रखे.”

सिघवी ने कहा, ”मुख्य बात यह थी कि जो दस्तावेज याचक ने चुनाव आयोग में फाइल किए थे, हमने लगभग 20 हजार ऐसे एफिडेविट ढूंढे हैं, हमने 8,900 एफिडेविट की चार्ट बनाकर दी माननीय चुनाव आयोग को, जिसमें पूरी तरह से भ्रष्ट तरीके से, विकृत तरीके से, दस्तावेज और हलफनामों में अनेकों प्रकार की त्रुटियां हैं, जो दिखाता है कि ये फोर्जरी है, ये फ्रॉड है.”

[ad_2]