Home ताजा ख़बरें दिवाली पूजन में भगवान गणेश व लक्ष्मी को इन चीजों से लगाएंगे...

दिवाली पूजन में भगवान गणेश व लक्ष्मी को इन चीजों से लगाएंगे भोग तो आएगी सम्पन्नता

Diwali Puja Time 2025: इस बार दिवाली का त्योहार 20 अक्टूबर यानी आज है। शाम के समय शुभ मुहूर्त में माता लक्ष्मी और भगवान गणेश के साथ कुबेर देवता की भी पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि दिवाली पूजन का शुभ मुहूर्त और लक्ष्मी-गणेश को किन-किन चीजों का भोग लगाना चाहिए।

दीपावली पूजन। सोशल मीडिया

Diwali Puja Time 2025: इस बार दिवाली का त्योहार 20 अक्टूबर यानी आज है। शाम के समय शुभ मुहूर्त में माता लक्ष्मी और भगवान गणेश के साथ कुबेर देवता की भी पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि दिवाली पूजन का शुभ मुहूर्त और लक्ष्मी-गणेश को किन-किन चीजों का भोग लगाना चाहिए।

Diwali Puja Time 2025: इस बार दिवाली की तारीख को लेकर असमंजस बना हुआ है। ऐसे में आपको बता दें कि यह त्योहार कार्तिक कृष्ण अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस बार यह तिथि 20 तारीख को पड़ रही है। ऐसे में दिवाली 20 अक्टूबर को ही मनाई जाएगी। तो आइए जानते हैं कि दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा और उन्हें किन चीजों का भोग लगाना चाहिए।

दिवाली पूजा का शुभ मुहूर्त

20 अक्टूबर को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि दोपहर में 3 बजकर 45 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इसका समापन 21 अक्टूबर को शाम में 5 बजकर 55 मिनट पर होगा। 20 अक्टूबर को प्रदोष व्यापिनी और निथीश काल व्यापिनी अमावस्या रहेगी। ऐसे में 20 अक्टूबर को ही दिवाली की पूजा की जाएगी। वहीं, इस दिन पूजा करने का सबसे शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 46 मिनट से लेकर 7 बजकर 21 मिनट के बीच रहेगा। इस अवधि के दौरान दिवाली पूजन करना सर्वोत्तम रहेगा। पूजा में देवी लक्ष्मी और गणेशजी को उनके प्रिय भोग भी जरूर लगाने चाहिए।

माता लक्ष्मी को बताशे का जरूर लगाएं भोग

दिवाली के दिन माता लक्ष्मी को बताशे का भोग लगाना बहुत लाभदायक माना जाता है। इससे देवी प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा परिवार पर बनी रहती है। दिवाली के दिन रात में जागरण के समय आप बताशे का भोग लगाकर आप उसे प्रसाद के रूप में बांट सकते हैं। साथ ही, इसका संबंध चंद्रमा से होता है। साथ ही, चीनी के खिलौने भी लक्ष्मी माता को अर्पित किए जाते हैं।

माता लक्ष्मी को नारियल व अनार चढ़ाएं

माता लक्ष्मी की पूजा में उन्हें अनार जरूर चढ़ाने चाहिए। मान्यता है कि देवी को फलों में अनार बेहद प्रिय है। ऐसे में दिवाली पूजा के वक्त भोग में अनार को जरूर शामिल करें। इससे बेहद शुभ फल की प्राप्ति होती है और माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। दिवाली के दिन देवी लक्ष्मी की पूजा में नारियल को भी जरूर शामिल करना चाहिए। यह देवी को बेहद प्रिय है और इसी के चलते इसे श्रीफल भी कहा जाता है। नारियल कई परत में होने के चलते अत्यंत शुद्ध और पवित्र होती है। ऐसे में मां लक्ष्मी की पूजा में श्रीफल को जरूर शामिल करना चाहिए।

दिवाली पर भगवान गणेश के भोग

भगवान गणेश को मोतीचूर के लड्डू बेहद प्रिय हैं। ऐसे में उन्हें दिवाली के दिन लड्डू का भोग जरूर लगाना चाहिए। ऐसा करने से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं और जातक के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। भगवान गणेश को मोदक बेहद प्रिय हैं। ऐसे में पूजा में आप उन्हें मोदक का भोग भी लगा सकते हैं। ऐसा करने से विघ्नहर्ता की विशेष कृपा प्राप्त होती है और जीवन के कष्टों से भी राहत मिल सकती है। इसके अलावा, दिवाली पूजन में खीर का भोग भी लगा सकते हैं। इससे आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

पूजा में केले करें शामिल

दिवाली की पूजा में केले जरूर शामिल करने चाहिए। हिंदू धर्म में किसी भी पूजा में देवी-देवताओं को केले का भोग लगाने का खास महत्व होता है। ऐसे में भगवान गणेश की पूजा में केले जरूर चढ़ाएं। इससे परिवार के सभी सदस्यों पर भगवान गणेश की कृपा बनी रहती है।

सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02

Exit mobile version