Home ताजा ख़बरें एक बार फिर देश 26/11 जैसा हमला करने की थी तैयारी, इंडिया...

एक बार फिर देश 26/11 जैसा हमला करने की थी तैयारी, इंडिया गेट और बाजार थे निशाने पर

Delhi Blast invetigation: दिल्ली में लाल किले के पास हुए धमाके के बाद जांच एजेंसिया दिन रात इसका खुलासा करने में जुटी हैं। अब तक की जांच में पता चला है कि एक बार फिर देश में 26/11 जैसा हमला करने की तैयारी थी। आतंकी इंडिया गेट और बाजारों में सीरियल ब्लास्ट करना चाहते थे, लेकिन उनके मंसूबे पूरे नहीं हो पाए। उन्होंने हतासा में यह धमाका किया।

आतंकियाें को दिल्ली के कई ठिकानों पर करने थे धमाके, जांच में आया सामने। सोशल मीडिया

Delhi Blast invetigation: दिल्ली में लाल किले के पास हुए धमाके के बाद जांच एजेंसिया दिन रात इसका खुलासा करने में जुटी हैं। अब तक की जांच में पता चला है कि एक बार फिर देश में 26/11 जैसा हमला करने की तैयारी थी। आतंकी इंडिया गेट और बाजारों में सीरियल ब्लास्ट करना चाहते थे, लेकिन उनके मंसूबे पूरे नहीं हो पाए। उन्होंने हतासा में यह धमाका किया।

Delhi Blast invetigation: लाल किले के बाहर आइ-20 कार में हुए धमाके में हाई ग्रेड मिलिट्री विस्फोटक का इस्तेमाल हुआ था। जांच से जुड़े अधिकारियों का मानना है कि धमाके की तीव्रता और उससे हुए नुकसान से साफ है कि यह अमोनियम नाइट्रेट जैसे साधारण विस्फोटक से संभव नहीं है, जिन्हें आतंकियों के फरीदाबाद के ठिकाने से बरामद किया गया था।

माड्यूल का हैंडलर पाकिस्तान से दे रहा था निर्देश

वहीं, आतंकी उमर और मुजम्मिल के तुर्किये जाने और वहां जैश-ए-मोहम्मद के हैंडलर्स से मिलने के भी सुबूत मिल रहे हैं। जांच में सामने आया है कि इस माड्यूल का हैंडलर पाकिस्तान से इन्हें निर्देश दे रहा था। साफ है कि लाल किले के पास धमाका भले ही हताशा में किया गया हो, लेकिन लंबी तैयारी यह थी कि 26/11 की तरह कई स्थानों पर एक साथ हमले करके दिल्ली को दहलाया जाए। एक अधिकारी ने कहा कि इसके पीछे पाकिस्तानी सेना की संलिप्तता से इन्कार नहीं किया जा सकता।

फोरेंसिक जांच से खुलेगा विस्फोटक का राज

धमाके वाली क्षतिग्रस्त कार के सभी पा‌र्ट्स को मंगलवार देर रात ट्रक में डालकर जांच के लिए रोहिणी स्थित फोरेंसिक साइंस लैब में ले जाया गया। वहां एफएसएल, सीबीआइ और एनआइए की फोरेंसिक टीमें कार से नमूने उठाकर जांच कर रही हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि धमाके के बाद वाहनों में लगी आग को बुझाने के लिए अग्निशमन कर्मियों को पानी का इस्तेमाल करना पड़ा।

इससे विस्फोटक में इस्तेमाल केमिकल धुल गए। इसी कारण तीन दिन बाद भी विस्फोटक के बारे में निष्कर्ष तक नहीं पहुंचा जा सका है। धमाके में क्षतिग्रस्त अन्य सभी वाहनों के अलावा आसपास की जमीन व अन्य जगहों से नमूने उठाने और जांच करने का काम किया जा रहा है। मौके से करीब 200 से अधिक नमूने उठाए गए हैं जिनकी लैब में जांच की जा रही है। मौके पर भी फोरेंसिक वैन में नमूने की जांच की जा रही है।

इंडिया गेट व कांस्टीट्यूशन क्लब आदि थे निशाने पर

जांच से पता चला कि जैश आतंकियों ने एनसीआर के शहरों में भारी तबाही मचाने की बड़ी साजिश रची थी। इनकी साजिश बीते 26 जनवरी को लाल किले व दीपावली के दौरान प्रमुख बाजारों में सीरियल धमाके करने की थी, लेकिन तैयारियां पूरी नहीं होने के कारण इन्होंने अंतिम समय में अपने टारगेट रद कर दिए थे।

पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि इनकी योजना इंडिया गेट, कांस्टीट्यूशन क्लब व गौरी शंकर मंदिर, सरोजनी नगर मार्केट, लाजपत नगर मार्केट व सदर बाजार आदि स्थानों पर सीरियल ब्लास्ट करने की थी। ये लोग किसी बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम दे पाते इससे पहले पुलवामा में जैश-ए-मोहम्मद के समर्थन में पोस्टर लगाने से जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पुलवामा से लेकर एनसीआर तक में आतंकियों की धरपकड़ शुरू कर दी।

तब हताशा में डा. उमर नबी ने सोमवार शाम लाल किले के बाहर आत्मघाती हमला कर दिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बीते जनवरी के पहले हफ्ते में डा. उमर नबी ने अपने साथी डा. मुजम्मिल के साथ मिलकर लाल किले की रेकी की थी। उसके बाद उन्होंने 26 जनवरी को वहां धमाका करने की योजना बनाई थी। डा. मुजम्मिल से पूछताछ के बाद उसके व डा. उमर के मोबाइल फोन के लाल किले के पास डंप डाटा उठाने से इसकी जानकारी मिली है।

छह दिसंबर को विस्फोट की थी तैयारी

समाचार एजेंसी प्रेट्र ने अधिकारियों के हवाले से बताया है कि उमर नबी ने छह दिसंबर को बाबरी ढांचा विध्वंस की बरसी के आसपास एक शक्तिशाली विस्फोट की योजना बनाई थी। गिरफ्तार किए गए आठ लोगों से पूछताछ और उनके परिवार, दोस्तों और पड़ोसियों से बातचीत के बाद उसकी योजना का ब्योरा मिला है।

यह भी पढ़ें

फरीदाबाद के अल फलाह विश्वविद्यालय में पढ़ाने वाले मुजम्मिल अहमद गनी उर्फ मुसैब की गिरफ्तारी से उसकी योजना नाकाम हो गई थी। अधिकारियों ने दावा किया कि गनी के साथ 2021 में तुर्किये की यात्रा ने उमर के अंदर नाटकीय बदलाव और कट्टरता पैदा की थी।

यात्रा के बाद उमर ने कथित तौर पर गनी के साथ अमोनियम नाइट्रेट, पोटेशियम नाइट्रेट और सल्फर सहित विस्फोटक इकट्ठा करना शुरू कर दिया और उन्हें अल फलाह परिसर में व उसके आसपास जमा करना शुरू कर दिया था। वह इंटरनेट पर उपलब्ध स्त्रोतों से वाहन-आधारित इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस के निर्माण और विस्फोट सर्किट के बारे में जानकारी लेने के बाद उसे असेंबल कर रहा था।

सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02

Exit mobile version