चीन के किंगदाओ से शंघाई जा रहे शांदोंग घरेलू एयरलाइंस के विमान को शुक्रवार को ‘खराबी’ आने के बाद आपातकालीन स्थिति में उतार लिया गया। इस दौरान यात्रियों में हड़कंप मच गया। विमान में सवार होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि ऐसा प्रतीत हुआ कि उड़ान के दौरान विमान के बाएं इंजन में कुछ फंस गया। यात्रियों ने धमाके, तेज कंपन और जलने की गंध आने की शिकायत की।
चालक दल ने विमान को किया डायवर्ट
चीन के एक घरेलू विमान में खराबी आने के बाद उसे शुक्रवार (27 जून, 2025) को आपात लैंडिंग करनी पड़ी। यात्रियों ने विमान में तेज आवाज और दुर्गंध आने की शिकायत की थी। एयरलाइन ने इंटरनेट मीडिया पर कहा कि किंगदाओ से शंघाई जाने वाले शेडोंग एयरलाइंस के एक विमान में खराबी आ गई थी। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चालक दल ने विमान को नानजिंग के एक हवाई अड्डे पर डायवर्ट कर दिया।
यात्रियों के लिए भेजा गया दूसरा विमान
एयरलाइन ने कहा कि फ्लाइट एससी4667 को नानजिंग में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। सभी यात्रियों को रहने के लिए उचित स्थान दिया गया और बाद की उड़ानों को संचालित करने के लिए अन्य विमान भेजा गया। इसके बाद भी सभी यात्री अपने गंतव्य तक पहुंचे। एयरलाइन की ओर से फिलहाल घटना के कारणों की जानकारी नहीं दी गई है। उनका कहना है कि जांच के बाद भी कुछ कह पाना संभव होगा।
10 डिग्री तक हिल गया विमान
हांगकांग स्थित साउथ चाइना मार्निंग पोस्ट ने शनिवार को बताया कि विमान में सवार होने का दावा करने वाले एक यूजर ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि विमान के बाएं इंजन में कुछ फंस गया था। यूजर ने पोस्ट में लिखा, ”भयानक।” ”कुछ जोरदार धमाके हुए, फिर विमान लगभग 10 डिग्री तक हिलने लगा और जलने की गंध 10 मिनट तक बनी रही।” इसके बाद कैप्टन ने नानजिंग में आपातकालीन लैंडिंग की घोषणा की।
यात्रियों में मचा कोहराम
सोशल मीडिया पर पोस्ट में एक व्यक्ति ने लिखा, भयावह। कुछ जोरदार आवाज हुई, फिर विमान हिलने लगा और पांच से 10 मिनट तक जलने की दुर्गंध आती रही। व्यक्ति ने कहा कि इसके बाद पायलट ने नानजिंग में आपातकालीन लैंडिंग की घोषणा की और पूरी प्रक्रिया बहुत सुचारू रही।
