PM Modi Slams Congress KCR INDIA Alliance In Telangana Rally

[ad_1]

PM Modi Telangana Visit: तेलंगाना के निजामाबाद पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (3 अक्टूबर) को एनटीपीसी के तेलंगाना सुपर थर्मल प्लांट परियोजना का उद्घाटन किया. इसके बाद उन्होंने लोगों को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर निशाना साधा.

उन्होंने विपक्षी गठबंधन इंडिया और कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा, “कांग्रेस और उसके गठबंधन के लोग महिला आरक्षण बिल को 30 साल से रोक कर बैठे थे. उनको किसी की परवाह नहीं थी. भांति-भांति की चालाकी करते थे और खेल दूसरा खेलते थे, लेकिन इस बार देश की माताओं की शक्ति देखिए कि सारे घमंडिया लोगों को नारी शक्ति वंदन अधिनियम को संसद के अंदर मजबूरी से समर्थन करना पड़ा. ऐसा इसलिए हो पाया, क्योंकि तेलंगाना की मांओं ने वोट की शक्ति से अपने वोट को मजबूत बनाया है, इसलिए आज आपका बेटा मजबूती से काम कर पा रहा है.”  

बीआरएस पर साधा निशाना
पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने बीआरएस को भारी धनराशि दी है, लेकिन बीआरएस ने तेलंगाना के लोगों के लिए भेजे गए पैसों में भी लूट मचाई. इन लोगों ने लोकतंत्र को लूटतंत्र बना दिया है. प्रजातंत्र को परिवार तंत्र बना दिया है.

उन्होंने कहा कि आपको निजाम का दौर याद होगा. जब पूरा देश आजाद हो गया था, तब भी हैदराबाद आजाद नहीं हुआ था. उस समय निजाम अड़ंगे लगाकर बैठा था. एक गुजराती बेटा सरकरा वल्लभ भाई पटेल ने ताकत का परिचय दिया और आपकी आजादी को पक्का कर दिया आज दूसरा गुजराती बेटी आपकी समृद्धि के लिए आया है, आपके विकास के लिए आया और आपकी भलाई के लिए आया है.

लाखों परिवारों के सपनों पर कब्जा
पीएम मोदी ने कहा कि तेलंगाना में एक ही परिवार ने लाखों परिवारों के सपनों पर कब्जा कर लिया है. तेलंगाना में या तो केसीआर हैं या उनके परिजन हैं. वे आपके वोट का उपयोग केवल अपने परिवार के लिए कर रहे हैं. परिवारवाद का नुकसान युवाओं को उठाना पड़ रहा है.

उन्होंने कहा कि आप तो जानते हैं कांग्रेस एक बार जिस राज्य से जाती वहां उसका लौटना मुश्किल हो जाती है. इसलिए कांग्रेस ने वोटिंग का बंटवारा करने का कांट्रेक्ट लिया और बीआरएस वोट के बंटवारे लिए तिजोरी खोलकर बैठ गई है. पर्दे के पीछे खेल चल रहा है. आज जब बीआरएस की हार तय है तो वह कांग्रेस ने पर्दे के पीछे बीआरएस से गठबंधन कर लिया है.

तेलंगाना ने देश के विकास में दिया योगदान
उन्होंने कहा, “तेलंगाना ने वह राज्य है, जिसने देश के विकास में हमेशा अपना योगदान दिया है. आप देश की प्रगति का आधार है. यहां टैलेंट ही टैलेंट है. जब दुनिया में कोरोना महामारी आई तो तेलंगाना ने भी वैक्सीन बनाकर पूरी दुनिया में भेजी. हम तेलंगाना के लिए जितना कर सकते हैं, कर रहे हैं.”

यह भी पढ़ें- ‘जातिगत जनगणना की झुंझलाहट कहीं तो निकलेगी…’, न्यूजक्लिक पर रेड को लेकर बोला विपक्ष, केंद्रीय मंत्री ने दिया जवाब

[ad_2]