[ad_1]
BJP MLA Purnesh Modi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का केस करने वाले बीजेपी विधायक पूर्णेश मोदी को शुक्रवार (17 नवंबर) को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी. बीजेपी ने पूर्णेश मोदी को दादरा नगर हवेली और दमन का राज्य प्रभारी नियुक्त किया है.
58 वर्षीय पूर्णेश मोदी 3 बार के विधायक हैं. वह ओबीसी समुदाय से आते हैं और पेशे से वकील हैं. पहली बार 2013 में सूरत पश्चिम सीट से उपचुनाव जीतकर वह विधायक बने थे. फिर 2017 और 2022 में उसी सीट से चुने गए थे. पिछली बार वह एक लाख वोटों के अंतर से जीते थे.
2021 में उन्हें पहली भूपेंद्र पटेल सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया था और उन्हें परिवहन, नागरिक उड्डयन, पर्यटन और तीर्थयात्रा विकास जैसे विभाग सौंपे गए थे.
बता दें कि पूर्णेश मोदी की 2019 की एक याचिका के कारण कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आपराधिक मानहानि मामले दोषी ठहराया गया था, जिसके चलते उन्हें संसद सदस्य के तौर पर अयोग्य घोषित होना पड़ा था.
राहुल गांधी ने एक रैली में मोदी सरनेम को लेकर कथित विवादास्पद टिप्पणी की थी, जिसे लेकर पूर्णेश मोदी ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस नेता ने पूरे मोदी समुदाय का अपमान किया है. राहुल के खिलाफ केस करने पर पूर्णेश मोदी सुर्खियों में आ गए थे.
[ad_2]
