Home ताजा ख़बरें उत्तर भारत में सात अक्टूबर तक बारिश के आसार, मौसम विभाग ने...

उत्तर भारत में सात अक्टूबर तक बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Rain alart: अक्टूबर का महीना शुरू होने के बाद भी बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन हुई यूपी के कई जिलों में हुई बारिश ने लोगों की दिक्कतों को बढ़ा दिया। हालांकि लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने एक बार फिर उत्तर भारत में बारिश की संभावना जताई है। उसके अनुसार, कश्मीर से लेकर पंजाब तक और दिल्ली से यूपी तक बारिश का अनुमान है।

पांच से सात अक्टूबर तक दिल्ली एनसीआर में बारिश का अलर्ट। सोशल मीडिया

Rain alart: अक्टूबर का महीना शुरू होने के बाद भी बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन हुई यूपी के कई जिलों में हुई बारिश ने लोगों की दिक्कतों को बढ़ा दिया। हालांकि लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने एक बार फिर उत्तर भारत में बारिश की संभावना जताई है। उसके अनुसार, कश्मीर से लेकर पंजाब तक और दिल्ली से यूपी तक बारिश का अनुमान है।

Rain alart: पिछले दिन मौसम ने अचानक करवट ले ली। दिल्ली-एनसीआर से लेकर देश कई राज्यों में लगातार हुई बारिश ने लोगों का जनजीवन पूरी तरीके से प्रभावित कर दिया है। जहां एक ओर उमस भरी गर्मी निजात मिली है, तो दूसरी तरफ शहरों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक जलजमाव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

17 राज्यों में बारिश को लेकर चेतावनी

इन सब के बीच मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले एक से दो दिनों तक यही स्थिति देखने को मिल सकती है। कश्मीर से लेकर देश के 17 राज्यों में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। आईएमडी की ताजा अपडेट के अनुसार, पूर्व, मध्य, दक्षिण और उत्तर पश्चिम भारत में 8 अक्तूबर तक मौसम के बिगड़े तेवर देखने को मिलेंगे। आइए आपको बताते हैं आपके शहर में आज मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से निजात दिला दी है। हालांकि, आज भी दिल्ली एनसीआर कुछ हिस्सों में बारिश देखने को मिल सकती है, जिससे तापमान में कमी दर्ज की जाएगी। विभाग का कहना है कि 7 अक्तूबर तक बारिश का यही सिलसिला देखने को मिल सकता है।

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम?

वहीं, बात करें उत्तर प्रदेश की, तो राज्य के कई जिलों में बारिश और बिजली गिरने से लोगों की जान गई है। वहीं, राजधानी लखनऊ में भी आज मौसम सुहाना है, शाम तक बारिश की संभावना है। 4 अक्तूबर को पूर्वी यूपी के कई जिलों में बारिश देखने को मिल सकती है। इस पिछले कुछ दिनों से हो रही उमस भरी गर्मी में ये बारिश राहत साबित हो रही है।

यह भी पढ़ें:

पहाड़ी राज्यों में भी बरसे मेघ

आईएमडी के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, न केवल मैदानी इलाके, बल्कि पहाड़ी राज्यों में भी बारिश की प्रबल संभावना है। विभाग का कहना है कि 4 अक्तूबर तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में हल्की से मध्य बारिश की संभावना है। वहीं, पंजाब के भी कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इस दौरान बिजली चमकने और बादल गरजने की भी घटनाएं देखने को मिल सकती है।

अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम?

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली, हरियाणा, पश्चिमी यूपी में 5 से 7 अक्तूबर तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। इसके अलावा, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर और त्रिपुरा के अधिकांश हिस्सों में बारिश देखने को मिल सकती है। असम और मेघालय में भी आज बारिश की प्रबल संभावना है।

सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02

Exit mobile version