Home ताजा ख़बरें यूपी के 20 जिलों में बारिश, लखनऊ में रात भर बरसात, बिजली...

यूपी के 20 जिलों में बारिश, लखनऊ में रात भर बरसात, बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत

यूपी में मानासूमनी बारिश का असर दिखने लगा है। 20 शहरों में सुबह से बारिश हो रही है। लखनऊ, कानपुर और सीतापुर में पूरी रात रुक-रुक कर बारिश हुई। लखनऊ में जगह-जगह सड़कों पर जलभराव हो गया। अमेठी में इतनी बारिश हुई कि एसपी ऑफिस, गौरीगंज कोतवाली और आसपास का पूरा एरिया तालाब बन गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने पानी निकाला।

लखनऊ में गुरुवार शाम को हुई बारिश में सड़क पर छाता लेकर जाता युवक।

यूपी में मानासूमनी बारिश का असर दिखने लगा है। 20 शहरों में सुबह से बारिश हो रही है। लखनऊ, कानपुर और सीतापुर में पूरी रात रुक-रुक कर बारिश हुई। लखनऊ में जगह-जगह सड़कों पर जलभराव हो गया। अमेठी में इतनी बारिश हुई कि एसपी ऑफिस, गौरीगंज कोतवाली और आसपास का पूरा एरिया तालाब बन गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने पानी निकाला।

उन्नाव में धंसा रेल ट्रैक, हादसा टला

उन्नाव में बारिश से सड़कें तालाब बन गईं। रेलवे ट्रैक धंस गया। एक युवक ने लाल टी शर्ट लहराकर पैसेंजर ट्रेन रुकवाई। इससे बड़ा हादसा टल गया। औरैया में बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। उसे लोग चारपाई पर लादकर अस्पताल ले गए, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी ओर एक महिला अपने बेटे को बचाने के चक्कर में नाले में गिर गई। बीते 24 घंटे में बिजली गिरने से प्रदेश भर में दस लोगों की मौत हो गई।

36 जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज 36 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट घोषित किया है। जबकि 53 जिलों में बिजली गिरने की आशंका जताई है। गुरुवार को लखनऊ कानपुर समेत 45 जिलों में झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से खासी राहत मिली। फिरोजाबाद में सबसे ज्यादा 120 एमएम बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में एक जून से अब तक औसतन 31.2 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। जबिक मौसम विभाग की मानें तो 39.1 मिमी बारिश हो जानी चाहिए थी।

लखनऊ में आंधी में कई पेड़ गिरे लगा जाम

लखनऊ में देररात आई आंधी के आई बारिश में कई पेड़ गिर गए। लाहिया पार्क के पास सुबह पेड़ गिरने से करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। वहीं कई दिन के बाद बारिश होने से लोगों को राहत मिली। साथ ही तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरवाट दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकाें का कहना है कि आगामी एक सप्ताह तक रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है।

वाराणसी और हाथरस का हाल

वाराणसी में मानसूनी बारिश की शुरूआत हो चुकी है। शुक्रवार सुबह तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया। हवा शांत थी। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव के अनुसार, इस बार मानसून अपने समय पर आया है। इस पूरे सप्ताह काशी में रुक रुककर बारिश होगी। वहीं हाथरस में सुबह करीब नौ बजे 15 मिनट तक तेज बारिश हुई। इसके बाद बादल छाए रहे और तेज हवाएं चल रही हैं। वहीं बलिया में करीब 30 मिनट तक बारिश हुई। अब भी बादल छाए हैं।

सहारनपुर में आज हो सकती है बारिश

सहारनपुर में बीते दो दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री दर्ज किया गया। एक्यूआई 63 पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज जिले में बारिश हो सकती है। इसके अलावा चित्रकूट, फतेहपुर, जालौन, फर्रुखाबाद, कन्नौज जिलों में कहीं कम तो कहीं ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।

Exit mobile version