Home ताजा ख़बरें गर्मी से राहत के लिए थोड़ा इंतजार, 15 जून से यूपी में...

गर्मी से राहत के लिए थोड़ा इंतजार, 15 जून से यूपी में चलेंगी तेज हवाएं और बदलेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में बीते एक सप्ताह से भीषण गर्मी का आलम है। बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी के कई जिले लू की चपेट में हैं। झांसी, आगरा आदि शहरों में पारा 45 डिग्री के आसपास रहा। वहीं प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ, कानपुर में तपिश और गर्म हवाओं से लोग बेचैन रहे।

उत्तर प्रदेश में बीते एक सप्ताह से भीषण गर्मी का आलम है। बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी के कई जिले लू की चपेट में हैं। झांसी, आगरा आदि शहरों में पारा 45 डिग्री के आसपास रहा। वहीं प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ, कानपुर में तपिश और गर्म हवाओं से लोग बेचैन रहे।

शुक्रवार के लिए मौसम विभाग ने बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी के गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, अलीगढ़, मथुरा समेत 11 जिलों में लू चलने ऑरेंज अलर्ट और अन्य 14 जिलों में लू के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में रातें भी सामान्य से ज्यादा गर्म रहेंगी। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी यूपी में 14 जून तक इस प्रचंड गर्मी और लू के थपेड़ों से राहत की उम्मीद नहीं है।

बूंदाबांदी से राहत मिलने के आसार

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में 14 जून तक हीट वेव की परिस्थितियां है। इसके बाद 15 जून से पश्चिम व पूरब दोनों संभागों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी से राहत मिलने के आसार हैं।

यहां है लू के लिए ऑरेंज अलर्ट


गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, झांसी व आसपास के इलाकों में लू के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यहां है लू के लिए येलो अलर्ट

बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर व आसपास के इलाकों में लू के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मेघगर्जन, वज्रपात व तेज हवाएं चलने की संभावना


बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में मेघगर्जन, वज्रपात व तेज हवाएं चलने की संभावना है।

दिल्ली समेत इन राज्यों में होगी बारिश


दिल्ली-एनसीआर में 13 से 17 जून के बीच बारिश की उम्मीद है जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। उत्तर प्रदेश में 12 जून से मौसम बदलने की संभावना है जबकि बिहार में दो दिनों बाद मानसून आने की उम्मीद है। आईएमडी के अनुसार 12 से 17 जून तक देश के कई राज्यों में भारी बारिश की उम्मीद है। कई जगहों पर तेज हवाओं के चलने के साथ ही बिजली गिरने की संभावना भी जताई जा रही है।

Exit mobile version